Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Election को लेकर कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग, राहुल की मौजूदगी में खरगे ने कह दी ये बात

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 08:59 PM (IST)

    Jharkhand Congress Meeting नई दिल्ली में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निर्देश दिया कि विधानसभा चुनाव में कांग ...और पढ़ें

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। (फाइल फोटो)
    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Assembly Election 2024 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निर्देश दिया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को जनता के बीच रहना है।

    बैठक में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर खास तौर पर मौजूद थे।

    'भाजपा ने झारखंड की अस्मिता का अपमान किया'

    खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झारखंड के जल, जंगल, जमीन व जनजातीय समाज समेत सभी वर्गों के अधिकारों के प्रति पूर्णता से समर्पित है। भाजपा ने षड्यंत्रकारी राजनीति कर झारखंड की अस्मिता का अपमान किया है। आनेवाला विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को जनता के बीच रहना है।

    उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक न्याय व सहभागिता के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने झारखंड के नेताओं के साथ आनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

    बैठक में कौन-कौन शामिल हुआ?

    बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केंद्रीय महासचिव डा. अजय कुमार, प्रणव झा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री डा. रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, सांसद सुखदेव भगत, सांसद कालीचरण मुंडा शामिल रहे।

    वहीं, पूर्व सांसद डा. प्रदीप कुमार बलमुचू, फुरकान अंसारी, सुबोधकांत सहाय, विधायक प्रदीप यादव, दीपिका पांडेय सिंह, रवींद्र सिंह, जयशंकर पाठक, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, केएन त्रिपाठी, गीताश्री उरांव, अभिजीत राज, गुंजन सिंह भी बैठक में मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: क्या है लालू यादव का 'झारखंड प्लान'? 2019 में पिटी थी RJD की भद्द

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Assembly Election: शिवराज और CM हिमंत ने बना लिया प्लान, झारखंड में लागू होगा MP और राजस्थान वाला मॉडल