Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राहुल गांधी पर शिवराज के बयान से भड़की कांग्रेस, कहा- उनका खुद का दामन दागदार

    Updated: Tue, 10 Sep 2024 07:26 PM (IST)

    राहुल गांधी पर शिवराज सिंह चौहान की टिप्पणी से झारखंड कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि जिनके खुद के ऊपर कई आरोप हैं वे दूस ...और पढ़ें

    राहुल गांधी के ऊपर टिप्पणी के बाद शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस हमलावर।
    राहुल गांधी के ऊपर टिप्पणी के बाद शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस हमलावर।

    HighLights

    1. चौहान उस दल से आते हैं जिनके दामन में कालिख ही कालिख: कांग्रेस
    2. कहा- भाजपा नेताओं की नीतियों-सिद्धांतों से देश कई बार हुआ शर्मसार

    राज्य ब्यूरो, रांची। राहुल गांधी के ऊपर टिप्पणी के बाद शिवराज सिंह चौहान पर झारखंड के कांग्रेसी नाराज हैं। प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि जिनके खुद का दामन कालिख से दागदार है, वह दूसरों के दामन में धब्बे खोजने की कोशिश कर रहे हैं।

    सोनाल शांति ने आगे कहा कि चौहान उस दल से आते हैं, जिसका इतिहास कालिखों से भरा है। स्वतंत्रता संग्राम से भागने वाले कुनबे से आने वाले आज कांग्रेस को देशभक्ति की नसीहत दे रहे हैं। भाजपा नेताओं के नीतियों सिद्धांतों से देश के लोग कई बार शर्मसार हुए हैं।

    कांग्रेस नेता ने कहा कि कफन और ताबूत में घोटाला करनेवालों के रास्ते पर चलने वाले, देश की आर्थिक नीतियों को ताक पर रखकर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाले, विरोधियों के विरुद्ध सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने वालों की करतूतें पूरी दुनिया ने देखा है।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उसी सच को उजागर किया है, जो वैश्विक हकीकत है और आज की इस डिजिटल युग में छिप नहीं सकता।

    प्रत्याशी तय करने के लिए भाजपा बुधवार को कराएगी रायशुमारी

    विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए भारतीय जनता पार्टी बुधवार को ज़िला केंद्र पर रायशुमारी का आयोजन कर रही है। इसमें मंडल के पदाधिकारी और।

    शक्ति केंद्र यानि पंचायत के भाजपा पदाधिकारी भी अपनी राय देंगे। पहली बार पंचायत स्तर पर भाजपा रायशुमारी में कार्यकर्ताओं को शामिल कर रही है।

    जिलों में इसके लिए प्रदेश से नेताओं के पर्यवेक्षक बनाकर भेजा जा रहा है। हालांकि, रायशुमारी के बाद भी प्रदेश चुनाव समिति और भाजपा का संसदीय बोर्ड प्रत्याशियों के नाम का चयन अलग से कर सकता है।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Election: भाजपा ने झारखंड में कराया सर्वे, फिर जो परिणाम आया उसे देखकर चौंक गए नेता

    Jharkhand Politics: झारखंड की इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी! JDU ने तैयार किया मास्टरप्लान

    खबरें और भी