Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: झारखंड की इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी! JDU ने तैयार किया मास्टरप्लान

    Updated: Tue, 10 Sep 2024 07:07 PM (IST)

    झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जदयू ने कमर कस ली है। पार्टी ने एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है और चिह्नित 12 सीटों पर क ...और पढ़ें

    सम्मेलन का कार्यक्रम कराने के लिए दावेदारों को मिली जिम्मेदारी। (फाइल फोटो)
    सम्मेलन का कार्यक्रम कराने के लिए दावेदारों को मिली जिम्मेदारी। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जदयू की 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी, आयोजित होगा सम्मेलन
    2. पहले चरण में छह विधानसभा क्षेत्राें में सम्मेलन का कार्यक्रम तय
    3. जमशेदपुर पूर्वी में आयोजित होगा बड़ा कार्यक्रम, नीतीश को बुलाने की तैयारी

    राज्य ब्यूरो, रांची। जदयू ने झारखंड में एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही चिह्नित सीटों पर तैयारियां तेज कर दी है।

    पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर पार्टी ने ऐसी 12 सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। ये विधानसभा की वैसी सीटें हैं, जिनपर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपा गया था।

    प्रदेश जदयू ने पहले चरण में छह विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का कार्यक्रम और तिथियां तय कर दी हैं। साथ ही, वहां के दावेदारों को ही इस विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

    झरिया में आयोजित कराएंगे सम्मेलन

    इसके तहत झरिया विधानसभा क्षेत्र में यह सम्मेलन 19 सितंबर को पिंटू सिंह द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसी तरह, टुंडी में यह सम्मेलन 22 सितंबर को होगा, जिसकी जिम्मेदारी दीपनारायण सिंह को दी गई है।

    मांडू में दुष्यंत पटेल कराएंगे सम्मेलन

    मांडू में 24 सितंबर को सम्मेलन होगा, जिसकी जिम्मेदारी दुष्यंत पटेल को दी गई है। दुष्यंत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो के पुत्र हैं।

    पूर्व मंत्री सुधा चौधरी को छतरपुर की कमान 

    छतरपुर में पूर्व मंत्री सुधा चौधरी की अगुवाई में सम्मेलन 28 सितंबर काे होगा। इसी तरह चतरा विधानसभा क्षेत्र में 29 सितंबर तथा मांडर में 30 सितंबर को क्रमश: केदार भुइयां तथा बिगा मिंज द्वारा आयोजित किया जाएगा।

    जमशेदपुर के कार्यक्रम में नीतीश कुमार हो सकते हैं शामिल

    छह अन्य सीटों में से एक जमशेदपुर पूर्वी भी है, जहां दूसरे चरण में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यहां आयोजित होनेवाले सम्मेलन में नीतीश कुमार भी सम्मिलित हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    क्या है नीतीश कुमार का निर्देश

    बताते चलें कि नीतीश कुमार ने एक माह के भीतर सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन आयोजित करने का निर्देश दिया है।

    सोमवार को हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इसकी जानकारी देते हुए पूरी ताकत के साथ सम्मेलन आयोजित करने पर चर्चा हुई।

    यह भी पढ़ें: Himanta Biswa Sarma: झारखंड पहुंचकर असम CM ने कर दिया ऐसा दावा, जिसने बढ़ाई JMM और कांग्रेस की टेंशन!

    Jharkhand Assembly Election: भाजपा ने झारखंड में कराया सर्वे, फिर जो परिणाम आया उसे देखकर चौंक गए नेता