Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: झारखंड की इन सीटों पर कांग्रेस ने बना ली अलग स्ट्रेटजी! BJP भी अलर्ट, ये है मास्टरप्लान

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 02:02 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे सभी दलों की तैयारियां तेज हो गई है। भाजपा ने जहां 195 सीटों पर ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election: झारखंड की इन सीटों पर कांग्रेस ने बना ली अलग स्ट्रेटजी! BJP भी अलर्ट
    Lok Sabha Election: झारखंड की इन सीटों पर कांग्रेस ने बना ली अलग स्ट्रेटजी! BJP भी अलर्ट

    HighLights

    1. JMM- कांग्रेस गठबंधन सीटें नहीं बांट पाया, भाजपा ने प्रत्याशी उतार दिए
    2. दो सांसदों का भाजपा ने काटा टिकट, कार्यकर्ताओं ने पार्टी के फैसले को माना

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से हफ्ते भर पहले झारखंड की 14 में से 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी। राज्य में झामुमो-कांग्रेस-राजद और लेफ्ट का गठबंधन अभी सीटों का पेंच भी नहीं सुलझा पाया है।

    प्रत्याशियों की घोषणा कर भाजपा ने चुनाव से पहले एक मनोवैज्ञानिक और रणनीतिक बढ़त बनाने की कोशिश की है। पार्टी ने हजारीबाग और लोहरदगा से मौजूदा सांसद का टिकट काट कर नए लोगों को मौका दिया।

    इसके बाद भी किसी तरह के असंतोष या नाराजगी की खबर नहीं है। धनबाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सभा के बाद जो माहौल बना है, उसमें पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

    तैयारी के लिए मिलेगा अधिक समय

    मार्च के दूसरे सप्ताह में लोकसभा चुनाव की घोषणा संभव है। ऐसे में झारखंड में भाजपा प्रत्याशियों को तैयारी के लिए ज्यादा समय मिलेगा। प्रत्याशी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ सहजता से रणनीति बना पाएंगे।

    प्रदेश भाजपा की योजना चुनाव की घोषणा से पहले किसी बड़े केंद्रीय नेता की सभा रांची में कराने की है। गृहमंत्री अमित शाह की फरवरी में होने वाली सभा को अगले तीन चार दिनों में कराने पर भी विचार हो रहा है।

    धनबाद और चतरा में भी जल्द होगी घोषणा

    भाजपा ने धनबाद और चतरा के प्रत्याशी का नाम होल्ड पर रखा है। धनबाद के लिए कांग्रेस की एक महिला विधायक के नाम की चर्चा है, जबकि चतरा सीट पर पार्टी किसी स्थानीय को प्रत्याशी बनाने की कोशिश में है। पलामू सीट पर सांसद बीडी राम को तीसरी बार टिकट देकर पार्टी ने हाल ही में शामिल हुए घूरन राम जैसे नेताओं को निराश किया है।

    खबरें और भी

    रांची में भी प्रदेश कमेटी से जुड़े कुछ नेता टिकट की आस में थे। ऐसे में कुछ असंतोष उभरता है तो पार्टी के पास इस पर काम करने के लिए पर्याप्त समय होगा।

    ये भी पढ़ें-

    Lok Sabha Election: भाजपा ने झारखंड की इस सीट पर कर दिया 'खेला'! अपने ही गढ़ में उलझी कांग्रेस-JMM

    Lok Sabha Election: झारखंड की दो सीटों पर BJP की चाल में फंसेगी कांग्रेस! इन चेहरों को आगे कर चला बड़ा दांव