विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड विधानसभा चुनाव: टिकट बंटवारे पर कांग्रेस की स्ट्रेटजी सेट! इन नेताओं को मैदान में उतारने की तैयारी

Published: Thu, 25 Jul 2024 02:51 PM (IST)

Jharkhand Assembly Election 2024 झारखंड में विधानसभा चुनाव सिर पर है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू हो ...और पढ़ें

झारखंड कांग्रेस कमेटी प्रभारी गुलाम अहमद मीर। फाइल फोटो
झारखंड कांग्रेस कमेटी प्रभारी गुलाम अहमद मीर। फाइल फोटो

HighLights

  1. समय से पहले चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार
  2. 'दो महीने पहले चुनाव करा सकती है केंद्र'
  3. कांग्रेस प्रभारी ने विधायकों को किया अलर्ट

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने सभी विधायकों के साथ बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव किसी भी वक्त हो सकता है। इसके लिए उन्होंने सभी को तैयार रहने की हिदायत दी है। कांग्रेस की वह आशंका है कि निर्धारित समय से पूर्व चुनाव कराए जा सकते हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के निर्देश से एक बात और स्पष्ट होता दिख रहा है कि कांग्रेस अपने ज्यादातर विधायकों को फिर से टिकट देकर मैदान में उतारेगी। कांग्रेस की तैयारियों से ऐसा ही लग रहा है, लेकिन एक वर्ग सशंकित है कि कुछ विधायकों के टिकट कट सकते हैं। इन्हीं में से एक नाम बादल पत्रलेख का है।

बादल को दिखाया जा चुका है कैबिनेट से बाहर का रास्ता 

बादल को अभी कुछ दिनों पहले ही कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर केंद्रीय स्तर पर पार्टी पदाधिकारी भी नाराज चल रहे थे। ऐसे में यह बात माना भी जा सकता है कि बादल को इस चुनाव में टिकट से वंचित कर दिया जाए। बादल को हाल ही में मंत्रिमंडल से भी हटाया गया है।

उनसे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की नाराजगी साफ झलक रही है। वे पार्टी की बैठकों और कार्यक्रमों से भी दूरी बनाते दिख रहे हैं। अन्य किसी मौजूदा विधायक को लेकर ऐसी बात अभी पार्टी में किसी स्तर पर चर्चा में नहीं है।

ये भी पढ़ें- 

'झारखंड में फूट डालो राज करो की कोशिश' कांग्रेस प्रभारी ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- नहीं होने देंगे कामयाब

Ramgarh Vidhan Sabha Seat: रामगढ़ में कौन देगा NDA को चुनौती? कांग्रेस को कैंडिडेट ढूंढने में करनी पड़ रही मशक्कत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।