Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सीपी सिंह वह गिद्ध हैं, जो हमेशा लाश नोंचने...', MLA के बयान पर भड़के मंत्री इरफान अंसारी

    Updated: Thu, 17 Apr 2025 11:50 PM (IST)

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा विधायक सीपी सिंह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सिंह वह गिद्ध हैं जो हमेशा लाश नोंचने की फिराक में रहता है। ...और पढ़ें

    इरफान अंसारी ने सीपी सिंह पर कसा तंज। (फोटो एक्स)
    इरफान अंसारी ने सीपी सिंह पर कसा तंज। (फोटो एक्स)

    HighLights

    1. कसाई कहे जाने पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, कहा सीपी सिंह को पढ़ना चाहिए इतिहास

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रांची से भाजपा के विधायक सीपी सिंह पर गुरुवार को जोरदार हमला बोला।

    उन्होंने सीपी सिंह द्वारा कसाई कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वे बुजुर्ग व्यक्ति हैं, लेकिन उन्हें सामान्य शिष्टाचार और भाषा का ज्ञान नहीं है। उनको हर मुसलमान कसाई नजर आता है। सीपी सिंह जैसे लोग झारखंड के अमन-चैन और सुख-शांति के लिए खतरा हैं।

    सीपी सिंह वह गिद्ध हैं, जो हमेशा लाश नोंचने की फिराक में रहता है। ऐसा लगता है कि भाजपा की राजनीति में किनारा कर दिए जाने के बाद वे घोर निराशा के दौर में हैं। उनकी ऐसी खराब स्थिति के लिए वे उनसे सहानुभूति रखते हैं।

    मुस्लिमों से नफरत करते हैं सीपी सिंह

    अगर सीपी सिंह चाहें तो वे स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते उनका उपचार स्वयं रिनपास लेकर जाने को तैयार हैं। सीपी सिंह का मानसिक उपचार काफी आवश्यक है। मुस्लिमों से उन्हें इतनी नफरत है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में मौजूद मुस्लिम इलाकों में झांकते तक नहीं हैं।

    मंत्री इरफान ने कहा कि ऐसे लोगों को जनप्रतिनिधि रहने का अधिकार नहीं है, जो अपने क्षेत्र के लोगों को जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव की नजर से देखता है। सीपी सिंह अगर सच्चाई जानना चाहते हैं तो उन्हें इतिहास का अध्ययन करना चाहिए।

    खबरें और भी

    वे उन्हें इतिहास की कुछ पुस्तकें भेज देंगे, जिससे कांग्रेस के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान से वे अवगत हो जाएंगे। सीपी सिंह को यह याद रखना चाहिए कि इरफान अंसारी फ्रीडम फाइटर परिवार से है। जबकि सीपी सिंह अंग्रेजों से माफी मांगने वाले संगठन से जुड़े हैं। देश की स्वतंत्रता में जिसका कोई योगदान नहीं है। उन्हें अल्पसंख्यक समुदाय से माफी मांगना चाहिए।

    यह भी पढ़ें-

    Jharkhand News: इरफान अंसारी का एक आदेश और स्वास्थ्य विभाग में मच गया हड़कंप, GM को नौकरी से भी निकाला

    'मुसलमान की जमीनों को हड़पना चाहती है केंद्र सरकार', मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान; BJP पर लगाए ये आरोप