यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्यों तीसरी बार सत्ता में आई मोदी सरकार? भाकपा ने बता दी वजह, I.N.D.I.A के सहयोगी दलों पर फोड़ा ठीकरा
Jharkhand Politics झारखंड में भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी की दो दिवसीय बैठक आयोजित हुई। इस दौरान यह फैसला लिया गया है कि झारखंड में होने वाले विधानसभा चु ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड में 20 से 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाकपा
- भाकपा राज्य परिषद की 2 दिवसीय बैठक में निर्णय
- सभी विधानसभाओं में अपनी सक्रियता बढ़ाएंगे- रामकृष्ण
राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Politics भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक में नेताओं ने यह निर्णय लिया कि झारखंड में पार्टी पूरे दमखम से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने राज्य की 20 से 25 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
मौके पर भाकपा झारखंड के नए प्रभारी रामकृष्ण पांडा ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार मोदी की सरकार जरूर बन गई, लेकिन 400 पार के दावे खोखले साबित हुए। लोग मोदी को सत्ता से हटाना चाहते थे। आइएनडीआइए में सही गठबंधन नहीं होने के चलते तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनी।
सभी विधानसभाओं में अपनी सक्रियता बढ़ाएंगे- रामकृष्ण पांडा
उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और लाचारी से त्रस्त है। यही वजह है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में भाकपा पूरी मजबूती से उतरेगी। उनके कार्यकर्ता सभी विधानसभाओं में अपनी सक्रियता बढ़ाएंगे। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने, केंद्र सरकार की नाकामी को उजागर करने व दमखम से चुनाव लड़ने के लिए अभियान चलाएंगे।
बैठक में नेताओं ने सबसे पहले अपने पूर्व राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी अतुल कुमार अंजान के निधन पर शोक जताया और उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। इस बैठक की अध्यक्षता आदिवासी महासभा के सचिव पशुपति काल ने किया।
खबरें और भी
बैठक में इन नेताओं की रही मौजूदगी
मौके पर रामकृष्ण पांडा, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार, राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के सचिव पीके पांडे, महादेव राम, कन्हाई मल पहाड़िया, पशुपति काल, केडी सिंह, किसान सभा के महासचिव पुष्कर महतो, इम्तियाज खान, आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के महासचिव अशोक यादव, लखन लाल महतो आदि उपस्थित थे।