यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दरभंगा से बेंगलुरु जा रहा था हेलीकॉप्टर, अचानक खेत में करानी पड़ी लैंडिंग; आखिर क्या थी मजबूरी?
Darbhanga Bengaluru Helicopter शुक्रवार को दरभंगा से बेंगलुरु जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा। जानकारी के अनुसार दरभंगा से बेंगल ...और पढ़ें

HighLights
- पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
- दरभंगा से बेंगलुरु जा रहा था हेलीकॉप्टर
- मौसम साफ होने के बाद फिर भरी उड़ान
जागरण संवाददाता, रांची। Darbhanga Bengaluru Helicopter राजधानी के स्मार्ट सिटी मैदान में शुक्रवार को दरभंगा से बेंगलुरु जा रहा हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पायलट की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। ऐसे में हेलीकॉप्टर में बैठे लोगों की जान बचा ली गई।
दरअसल, रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद तेज बारिश के बीच हेलीकॉप्टर फंस गया और आसमान में संतुलन खोने लगा, जिसके बाद हेलीकॉप्टर को मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
मौसम साफ होने के बाद भरी उड़ान
दरभंगा से बेंगलुरु जा रहा यह हेलीकॉप्टर लो विज़िबिलिटी के कारण आगे नहीं बढ़ सका। ठीक एयरपोर्ट से थोड़ी दूरी पर उतरना पड़ा। बताया जाता है कि हेलीकॉप्टर में ईंधन भरने के बाद रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।
इसके पूर्व हेलीकॉप्टर पायलट ओडिशा के झारसुगुड़ा तक पहुंच गया था, लेकिन लो विजिविलिटी और तेज बारिश के कारण हेलीकॉप्टर को रांची की ओर मोड़ दिया गया। मौसम साफ होने के बाद शनिवार सुबह हेलीकॉप्टर ने फिर से उड़ान भरी।
ये भी पढ़ें-
Jharkhand Weather: 19 जुलाई से छाएंगे बादल, अगले पांच दिन कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज; पढ़ें अपडेट