विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Teacher Transfer: शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर आया बड़ा अपडेट, प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी DEO को दिए अहम निर्देश

By Neeraj AmbasthaEdited By: Shashank Shekhar
Published: Tue, 05 Dec 2023 08:06 PM (IST)

शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर राज्य के विभिन्न जिलों में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक करने का निर्देश दिया ...और पढ़ें

शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर आया बड़ा अपडेट, प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी DEO को दिए अहम निर्देश
शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर आया बड़ा अपडेट, प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी DEO को दिए अहम निर्देश

HighLights

  1. 27 दिसंबर को आयोजित होगी राज्य स्थापना समिति की बैठक
  2. 20 दिसंबर तक करनी होगी जिला स्तरीय समिति की बैठक

राज्य ब्यूरो, रांची। शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर विभिन्न जिलों में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक अब अनिवार्य रूप से 20 दिसंबर तक करनी होगी। इन बैठकों में प्राथमिक शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण का भी निर्णय लिया जाना है।

निर्णय लेकर इसकी अनुशंसा प्राथमिक शिक्षा निदेशालय को की जाएगी। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने इसे लेकर राज्य शिक्षा स्थापना समिति की बैठक की तिथि भी तय कर दी है। यह बैठक 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें जिलों से प्राप्त अंतर जिला स्थानांतरण की अनुशंसा पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने दिए ये निर्देश

प्राथमिक शिक्षा निदेशक नेहा अरोड़ा ने मंगलवार को सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र भेजकर राज्य स्थापना समिति की प्रस्तावित बैठक की जानकारी दे दी है। उन्होंने सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा है कि अनिवार्य रूप से विस्तारित तिथि 20 दिसंबर तक जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक कर शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर किए गए ऑनलाइन आवेदन पर फैसला लिया जाए।

साथ ही लिए गए निर्णय को टीचर ट्रांसफर पोर्टल पर अपलोड करें ताकि अंतर जिला स्थानांतरण को लेकर राज्य स्थापना समिति की बैठक में निर्णय लिया जा सके।

निदेशक ने यह भी कहा है कि विभाग द्वारा अंतर जिला स्थानांतरण हेतु निर्धारित मानक में जिलों द्वारा ऑनलाइन अनुशंसा की प्रविष्टि क्रम भी संबंधित जिला में शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए प्राथमिकता का आधार बनेगा। अंतर जिला स्थानांतरण जिला स्तर पर होता है, लेकिन इस पर राज्य स्थापना समिति का अनुमोदन लेना पड़ता है।

पहले चरण में इन शिक्षकों का होगा ट्रांसफर 

बता दें कि पहले चरण में सरप्लस शिक्षकों तथा गंभीर रोगों से ग्रसित शिक्षकों का स्थानांतरण होना है। इसे लेकर जहां सरप्लस शिक्षकों की सूची जिला स्तर पर जारी की जा चुकी है, वहीं स्थानांतरण को लेकर शिक्षकों से आनलाइन आवेदन भी लिए जा चुके हैं।

इन आवेदनों पर पहले 22 नवंबर तक जिला स्थापना समिति की बैठक कर निर्णय लेने के निर्देश सभी उपायुक्तों को दिए गए थे। लेकिन निर्धारित समय सीमा पर कई जिलों में बैठक नहीं होने के कारण इसकी तिथि 20 दिसंबर तक बढ़ाई गई है।

ये भी पढ़ें: Land Scam: रांची के बर्लिन अस्पताल में ED का छापा, दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम; मिला अहम सुराग

ये भी पढ़ें: 'पापी पेट' का निकला दिवाला, स्टेट बैंक का कर्मचारी बन ठगों ने उड़ाए 30 लाख; कैंटीन खोलने का टेंडर दिलाने की कही थी बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।