विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Land Scam: रांची के बर्लिन अस्पताल में ED का सर्वे, दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम; मिला अहम सुराग

By Dilip KumarEdited By: Shashank Shekhar
Published: Tue, 05 Dec 2023 06:39 PM (GMT+05:30)

जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने बरियातू रोड स्थित बर्लिन अस्पताल में सर्वे की। ...और पढ़ें

Land Scam: रांची के बर्लिन अस्पताल में ED का सर्वे, दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम; मिला अहम सुराग
Land Scam: रांची के बर्लिन अस्पताल में ED का सर्वे, दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम; मिला अहम सुराग

HighLights

  1. झारखंड के एक बड़े अधिकारी की पत्नी प्रीति कुमार के नाम पर है जमीन
  2. जांच के दौरान मिली थी जमीन खरीद-बिक्री में जालसाजी की जानकारी

राज्य ब्यूरो, रांची। रांची में जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने मंगलवार को बरियातू रोड स्थित बर्लिन अस्पताल में सर्वे की है। ईडी के अधिकारी बर्लिन अस्पताल की जमीन से संबंधित दस्तावेज खंगाले गए।

जमीन घोटाले की जांच के क्रम में ही ईडी केा इस अस्पताल की जमीन की खरीद-बिक्री में भी जलसाजी की जानकारी मिली थी, जिसकी छानबीन चल रही है।

ईडी को अब तक मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल की जमीन प्रीति कुमार के नाम पर है। प्रीति कुमार राज्य के एक बड़े आइएएस अधिकारी की पत्नी हैं। ईडी ने अस्पताल की जमीन के कागजात और नक्शे की भी जांच की। इसके अलावा जांच एजेंसियों ने अस्पताल की जमीन अमीन से मापी भी करवा रही है।

भानु प्रताप ने पूछताछ में दी थी जानकारी

ईडी के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पूर्व में जमीन घोटाले में गिरफ्तार बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद ने ही उक्त जमीन के बारे में जानकारी दी थी। उनके घर से भी भारी मात्रा में जमीन से संबंधित दस्तावेज मिले थे तब भानु प्रताप प्रसाद गिरफ्तार किए गए थे। उनपर रांची के सदन थाने में प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी, जिसके आधार पर ईडी ने नया ईसीआइआर किया था।

उस ईसीआइआर में जांच के दौरान ईडी को जानकारी मिली कि बड़गाईं अंचल का खाता संख्या 54, प्लॉट नंबर 2711 की 12 कट्ठा जमीन गलत तरीके से खरीदी गई। जमीन की खरीद भी बाजार मूल्य से काफी कम पाई गई। पहले उक्त जमीन को डॉ. नलिनी रंजन सिन्हा व ऊषा सिन्हा ने खरीदा था।

उसके बाद उनसे प्रीति कुमार व टीएम ठाकुर ने जमीन खरीदी। ईडी को सूचना मिली है कि उक्त जमीन की प्रकृति बदलकर उसकी खरीद-बिक्री हुई है और उस जमीन पर बर्लिन अस्पताल का निर्माण कराया गया है।

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से हटाए गए जेलर नसीम खान, राज्‍य के कुल छह जेलरों का हुआ तबादला

ये भी पढ़ें: गरमाई झारखंड की राजनीति, हेमंत सोरेन पर भड़के बाबूलाल, ED को फंसाने की साजिश का लगाया आरोप; दे दी फ्री की सलाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।