Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से हटाए गए जेलर नसीम खान, राज्‍य के कुल छह जेलरों का हुआ तबादला

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 01:49 PM (IST)

    ईडी के खिलाफ साजिश रचने व कैदियों को सहयोग करने के एवज में अवैध कमाई करने के आरोपित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा रांची के जेलर नसीम खान को हटा दिया गया ह ...और पढ़ें

    झारखंड के कुल छह जेलर का तबादला कर दिया गया है।
    झारखंड के कुल छह जेलर का तबादला कर दिया गया है।

    राज्य ब्यूरो, रांची। ईडी के खिलाफ साजिश रचने व कैदियों को सहयोग करने के एवज में अवैध कमाई करने के आरोपित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा रांची के जेलर नसीम खान को हटा दिया गया है। उन्हें केंद्रीय कारा मेदिनीनगर पलामू का जेलर बनाया गया है।

    राज्‍य के कुल छह जेलर का तबादला

    उनके स्थान पर केंद्रीय कारा गिरिडीह के जेलर प्रमोद कुमार को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का नया जेलर बनाया गया है। राज्य के कुल छह जेलर का तबादला हो गया है। आइजी जेल उमाशंकर सिंह ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    ये हैं छह जेलर, जिनका हुआ है तबादला

    •  मोहम्मद नसीम खान : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार से केंद्रीय कारा मेदिनीनगर, पलामू।
    •  अजय कुमार श्रीवास्तव : केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर से मंडल कारा गढ़वा।
    •  रामशंकर प्रसाद : उपकारा खूंटी से केंद्रीय कारा दुमका।
    •  सुबोध कुमार पांडेय : केंद्रीय कारा दुमका से केंद्रीय कारा गिरिडीह।
    •  धर्मशीला देवी : केंद्रीय कारा मेदिनीनगर पलामू से केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर।
    •  प्रमोद कुमार : केंद्रीय कारा गिरिडीह से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार। 

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: 'कांग्रेस को भारत शब्द से चिढ़...' दिल्ली में बोले बाबूलाल मरांडी, हेमंत सरकार पर भी साधा निशाना

    यह भी पढ़ें: झारखंड के इस जिले में मिला दो नए स्वर्ण भंडार, कोडरमा में लीथियम होने की संभावना; GSI ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट

    खबरें और भी