इतिहास में पहली बार सामूहिक अवकाश पर DSPMU के शिक्षक-कर्मचारी, VC की गाड़ी पर पोती गई थी स्याही
DSPMU News: डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी छात्र संघों के अमर्यादित व्यवहार के विरोध में दो दिन के सामूहिक अवकाश पर चल ...और पढ़ें

छात्र संघों के अमर्यादित व अशोभनीय व्यवहार का शिक्षक व कर्मचारियों ने किया विरोध।
HighLights
शिक्षक और कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, विश्वविद्यालय बंद।
रांची में छात्र संघों के दुर्व्यवहार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।
DSPMU में नामांकन प्रक्रिया अब 25 और 26 जुलाई को।
जागरण संवाददाता, रांची। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में 20 जुलाई को छात्र संघों के प्रदर्शन और विवि के कुलपति की गाड़ी पर स्याही पोतने की घटना का विवि के कर्मचारियों और शिक्षकों ने विरोध किया है। जिसके बाद दोनों समूह दो दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए है।
विवि के इतिहास में पहली बार है कि शिक्षक और कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर गए हैं। कुलपति डा. राजीव मनोहर को विवि के सभी शिक्षकों और सभी कर्मचारियों ने एक ज्ञापन दिया है। जिसमें कहा है कि विवि के शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर छात्र संघों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाए।
इसके बाद विवि 23 और 24 जुलाई को पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान न तो कोई कक्षा का संचालन होगा और न हीं नामांकन। अब नामांकन कार्य 25 और 26 जुलाई को होगा।
विरोध में दो दिनों तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे शिक्षक और कर्मचारी
शिक्षक और कर्मचारियों ने कुलपति को दिये गए ज्ञापन में कहा है कि विवि परिसर में विगत दिनों से घटित तोड़फोड की घटना को गंभीरता से लेते हुए विवि शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संघ की एक संयुक्त बैठक बुधवार को गांधी सभागार में की गयी।
जिसमें निर्णय लिया गया कि शिक्षकों और कर्मचरियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और विवि परिसर में उत्पन्न की जा रही असमान्य परिस्थिति के विरोध में विवि के सभी शिक्षक 23 और 24 को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
कुलपति से अनुरोध किया गया कि तोड़फोड करने वाले स्वघोषित कतिपय छात्र नेताओं की पहचान कर उनपर न्याय संगत कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में ऐसे घटनाएं दुबारा नहीं हो।
नामांकन प्रक्रिया अब 25 व 26 को
विवि में शिक्षकों और कर्मचारियों के दो दिन के सामूहिक अवकाश को देखते हुए नामांकन प्रक्रिया में संशोधन किया गया है। 23 जुलाई को होने वाली नामांकन प्रक्रिया अब 25 जुलाई को होगी।
खबरें और भी
वहीं 24 जुलाई को प्रथम सूची के नामांकन प्रक्रिया अब रविवार को 26 जुलाई को होगी। विवि के पीआरओ डा. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अवकाश के दिन रविवार को शिक्षक और कर्मचारी संयुक्त रूप से नामांकन प्रक्रिया को पूरा करेंगे।