विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बारिश के कारण अहमदाबाद से रांची आ रही फ्लाइट कोलकाता के लिए डायवर्ट, 2 घंटे बाद यात्रियों ने ली राहत की सांस

By Anuj tiwariEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sun, 03 Sep 2023 10:41 PM (IST)

झारखंड की राजधानी रांची में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने के कारण अहमदाबाद से रांची आ रही इंडिगो एयरलाइंस ...और पढ़ें

दो घंटे के बाद विमान लौटा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, यात्रियों ने ली राहत भरी सांस
दो घंटे के बाद विमान लौटा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, यात्रियों ने ली राहत भरी सांस

HighLights

  1. रांची में मौसम खराब होने के कारण इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ड करना पड़ा।
  2. करीब दो घंटे बाद विमान वापस यात्रियों को लेकर रांची एयरपोर्ट पहुंची।

जासं, रांची: रांची में मौसम खराब होने के बाद अहमदाबाद से आ रही इंडिगो एयरलाइंस की विमान कोलकाता डायवर्ट कर दी गई।

अचानक राजधानी का मौसम बदलने के बाद शाम चार बजे विमान को रांची लैंड करना था, लेकिन इसकी अनुमति नहीं मिल सकी। जिसके बाद विमान कोलकाता एयरपोर्ट में लैंड करने के लिए डायवर्ट हो गई।

करीब दो घंटे बाद विमान वापस यात्रियों को लेकर रांची एयरपोर्ट पहुंची, जहां यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद शाम सात बजे विमान वापस लौट गया। हालांकि इसके बाद रात्रि सेवा बहाल रही और किसी तरह की परेशानी को लेकर सूचना नहीं मिली।

चार बजे से ही स्वजन करते रहे इंतजार

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में स्वजन शाम चार बजे से अपनों का इंतजार करते रहे। लेकिन जब तेज बारिश के साथ हवाएं चलने लगी, तो एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ओर से विमान को रांची एयरपोर्ट में उतरने से मना कर दिया गया।

विमान आसमान में ही कुछ देर तक चक्कर काटता रहा और उसके बाद उसे कोलकाता में विमान उतारने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद विमान कोलकाता में लैंड किया।

इस बीच यात्रियों के परिवार वाले काफी चिंतित दिखे और बार-बार विमान की जानकारी लेते रहें। इस बीच लगातार उन्हें अपडेट दिया जाता रहा और उन्हें इंतजार करने को कहा गया। तब जाकर दो घंटे बाद विमान वापस लौटा।

ग्रामीणों ने एयरपोर्ट मार्ग किया बाधित, छूटी कई यात्रियों की फ्लाइट

जागरण संवाददाता, रांची: रांची एयरपोर्ट जाने का मुख्य मार्ग को रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर करीब एक घंटे बाधित रखा, जिसके बाद एयरपोर्ट जाने वाले चार-पांच यात्रियों की फ्लाइट छूट गई।

एयरपोर्ट का घेराव खोखमाटोली के स्थानीय ग्रामीणों ने किया था। इन लोगों ने सुबह के पौने आठ से लेकर 8.40 बजे तक मार्ग बाधित रखा। दिन में कोलकाता, मुंबई और दिल्ली जानेवाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

कई यात्रियों को स्टेट हैंगर के पास बांस-बल्लियों से सड़क बाधित होने से उतर कर पैदल ही एयरपोर्ट जाना पड़ा। इसमें महिला और पुरुष यात्री भी शामिल थे। इस दौरान कुछ यात्री अपने सामान के साथ चल भी नहीं पा रहे थे।

आपसी मारपीट पर हुई लाठीचार्ज का था आक्रोश

यह विरोध-प्रदर्शन एक दिन पूर्व शनिवार को हुए घटना के विरोध में था। यह घटना स्टेट हैंगर के पास मैदान में ठेला लगाकर चाय पानी बेचने वाले दो दुकानदारों के बीच हुई थी। इसी विवाद को सुलझाने गई पुलिस ने वहां स्थानीय खोखमा टोली के निवासियों पर लाठी चार्ज कर दिया था।

खोखमाटोली निवासियों का आरोप था कि पुलिस पोखरटोली के विक्रेता के समर्थन में लाठीचार्ज किया था। इसी से नाराज होकर इन लोगों ने पोखरटोली के दुकानदार और लाठीचार्ज करने वाले दोषी के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल के जवान पहुंचे और इन सभी को समझा बुझाकर प्रदर्शन बंद करवाया।