यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dumri by election 2023: जानें कौन हैं NDA प्रत्याशी यशोदा देवी, जिन्होंने अंत तक दी बेबी देवी को कड़ी टक्कर
डुमरी उपचुनाव को लेकर मतगणना खत्म हो गई है। यशोदा देवी ने अंत तक बेबी देवी को टक्कर दी है। बता दें कि झारखंड के दिग्गज नेता व दामोदर महतो की पत्नी हैं ...और पढ़ें

HighLights
- आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव दामोदर महतो हैं यशोदा देवी के पति
- पिछले बार दूसरे नंबर पर रहीं यशोदा देवी
Dumri Upchunav Voting Result 2023 रांची, जागरण डिजिटल डेस्क। डुमरी उपचुनाव में यशोदा देवी और बेबी देवी के बीच कांटे की टक्कर रही। मतगणना खत्म हो गई है। रुझानों में कभी यशोदा देवी तो कभी बेबी देवी आगे नजर आईं।
बेबी देवी ने इस चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज की। बेबी देवी (Baby Devi) महागठबंधन समर्थित झामुमो की प्रत्याशी हैं और यशोदा देवी (Yashoda Devi) राजग समर्थित आजसू की प्रत्याशी हैं। इस सीट पर मेन मुकाबला इन्हीं दोनों के बीच था।
यशोदा देवी की पहचान
गौरतलब है कि यशोदा देवी आजसू पार्टी के दिग्गज नेता दामोदर महतो की पत्नी हैं। राजनीति से इनका पुराना नाता है। दामोदर महतो झारखंड अलग होने से पहले जदयू पार्टी के नेता भी रह चुके हैं। जब बिहार से अलग होकर झारखंड बना तो दामोदर महतो आजसू में शामिल हो गए।
साल 2018 में दमोदर महतो का निधन हो गया। इसके बाद 2019 के विधानसभा चुनाव में उनकी पत्नी यशोदा देवी ने भाग लिया। उस समय भी यशोदा देवी आजसू के टिकट पर मैदान में उतरी थीं। इस विधानसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो को इस सीट पर जबरदस्त टक्कर दी थी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- NDA प्रत्याशी यशोदा देवी 13वें राउंड में भी आगे, डुमरी उपचुनाव में अब पिछड़ती नजर आ रहीं बेबी देवी
2019 के विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहीं
2019 के विधानसभा चुनाव में यशोदा देवी को कुल 36,840 वोट मिले थे। इस सीट पर जगरनाथ महतो ने कुल 71,128 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। इसी तरह, इस चुनाव में यशोदा देवी दूसरे स्थान पर रहीं।
हलफनामा के अनुसार, यशोदा देवी 12वीं पास हैं। उन्होंने साल 1994 में बेरमो के राम विलास हाई स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की थी। उनके पास कुल 55 लाख की संपत्ति है।
यशोदा देवी पर चल रहा लोन
यशोदा देवी के पास के स्कूटी बाइक (कीमत 60 हजार) और स्कॉर्पियो गाड़ी (कीमत 10 लाख) है। अगर ज्वेलरी की बात करें तो उनके पास 500 ग्राम सिल्वर (कीमत 36 हजार) और 20 ग्राम सोना (कीमत एक लाख रुपये) है।
यशोदा देवी के पास 30 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। इसके अलावा, उनपर 40 हजार रुपये का कृषि लोन भी चल रहा है। यशोदा देवी के पास तीन बैंक अकाउंट( स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया) हैं। इनमें कुल 2.05 लाख रुपये जमा है।