Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: किसके सिर सजेगा डुमरी उपचुनाव का ताज, बेबी देवी और यशोदा के भाग्य का आज होगा फैसला

    By Neeraj AmbasthaEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 12:04 AM (IST)

    डुमरी उपचुनाव का ताज किसके सिर सजेगा इसका फैसला आज शुक्रवार को हो जाएगा। हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बेबी देवी अपने पद पर बनी रहेंगी या नहीं यह चुनाव ...और पढ़ें

    झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी और आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के बीच सीधी टक्कर।
    झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी और आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के बीच सीधी टक्कर।

    HighLights

    1. झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी और आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के बीच सीधी टक्कर।
    2. 16 टेबल पर सुबह आठ बजे से होगी मतों की गणना, शीघ्र आने लगेगा रुझान।
    3. बेबी देवी या यशोदा देवी की जीत पर विधानसभा में एक दर्जन हो जाएगी महिला विधायकों की संख्या

    राज्य ब्यूरो, रांची: डुमरी उपचुनाव में पड़े मतों की गणना शुक्रवार को होगी। उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी अपने पद पर बनी रहेंगी या नहीं, यह चुनाव परिणाम के बाद तय हो जाएगा।

    डुमरी में मुख्य मुकाबला झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी तथा आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के बीच ही है। ऐसे में यह तय है कि इन दोनों प्रत्याशियों में से किसी एक की जीत पर झारखंड विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या बढ़कर एक दर्जन हो जाएगी। वर्तमान में विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 11 है, जो अबतक की सबसे अधिक संख्या है।

    सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना

    डुमरी उपचुनाव में पड़े मतों की गणना गिरिडीह के पचंभा स्थित कृषि उत्पाद विपणन समिति में सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। कुल 16 काउंटिंग टेबल पर 24 राउंड की मतगणना होगी। मतगणना शुरू होने के शीघ्र ही रुझान आने लगेगा।

    64.84 प्रतिशत हुआ है मतदान

    बता दें कि तत्कालीन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद रिक्त हुई इस सीट पर पांच सितंबर को मतदान हुआ था। 373 मतदान केंद्रों पर कुल 64.84 प्रतिशत वोट पड़े थे।

    इस उपचुनाव में दिवगंत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी तथा दिवगंत दामोदर महतो की पत्नी यशोदा देवी सहित कुल छह प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला होना है।

    बेबी देवी चुनाव जीतती हैं तो वह मंत्री पद पर बनी रहेंगी। यशोदा देवी या किसी अन्य के जीतने पर उन्हें मंत्री पद छोड़ना हाेगा।

    यह भी पढ़ें: झारखंड: हाईकोर्ट ने नहीं दिया था CM हेमंत के खिलाफ केस का आदेश, शिकायतकर्ता ने FIR में अपनी तरफ से जोड़ा नाम

    दोनों गठबंधन के लिए प्रतिष्ठा का उपचुनाव

    शुक्रवार को आनेवाले नतीजे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं अन्य मंत्रियों के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

    उपचुनाव में इन सभी ने पूरी जोर आजमाइश लगाई थी। यह उपचुनाव वर्तमान विधानसभा का अंतिम उपचुनाव भी माना जा रहा है।