Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dussehra 2023: रांची और जमशेदपुर समेत झारखंड के प्रमुख शहरों में कहां और कितने बजे होगा रावण दहन? यहां देखें डिटेल

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 09:14 AM (IST)

    आज विजयादशमी के दिन देश भर में रावण दहन होगा। अगर झारखंड की बात करें तो राजधानी रांची में मोरहाबादी मैदान अरगोड़ा व एचईसी में रावण दहन का आयोजन होगा। ...और पढ़ें

    जमशेदपुर में शाम छह बजे से रावण दहन कार्यक्रम प्रारंभ
    जमशेदपुर में शाम छह बजे से रावण दहन कार्यक्रम प्रारंभ

    HighLights

    1. रावण दहन कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल होंगे
    2. ग्रामीण लाखों की संख्या में रावण दहन कार्यक्रम देखने आते हैं

    जागरण टीम, रांची/जमशेदपुर। आज विजयादशमी के दिन रांची में मोरहाबादी मैदान, अरगोड़ा व एचईसी में रावण दहन का आयोजन होगा। मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संध्या 5:30 बजे रिमोट से कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। रावण दहन कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल होंगे।

    आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रावण दहन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डा. रामेश्वर उरांव शामिल होंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दुबे ने बताया कि विजयादशमी असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

    अरगोड़ा में रावण के पुतले के पीछे जलता लाइट व घूमता चकरी होगा आकर्षण का केंद्र होगा। अरगोड़ा मैदान में विजयादशमी के दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 65 फीट ऊंचे रावण, 60 फीट ऊंचे कुंभकर्ण व 55 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतले का दहन करेंगे।

    सिमडेगा में रावण दहन का समय

    यहां परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आज शाम 8 बजे से रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष रावण के पुतले का निर्माण में स्थानीय कलाकारों को मौका दिया गया है। उनके द्वारा विशाल रावण का निर्माण अल्बर्ट का स्टेडियम में किया गया है। 

    खबरें और भी

    हजारीबाग में रावण दहन का समय

    दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम मंगलवार 24 अक्टूबर संध्या 7 बजे किया जा रहा है। गांधी मैदान, मटवारी में रावण दहन का कार्यक्रम अटल सांस्कृतिक मंच के द्वारा किया जाएगा। 

    जमशेदपुर में रावण दहन का समय

    जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर वीर कुंवर सिंह मैदान में इस बार 51 फीट के रावण का पुतला दहन किया जाएगा।समारोह के मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा व अमरप्रीत सिंह काले होंगे जो रावण दहन करेंगे। इस अवसर पर करीब दो घंटे की आतिशबाजी होगी।

    रावण दहन समिति के द्वारा बताया गया कि विजयदशमी पर 24 अक्टूबर को शाम छह बजे से रावण दहन कार्यक्रम प्रारंभ होगा। 

    पलामू में रावण दहन का समय

    मेदिनीनगर (पलामू) में स्थानीय शिवाजी मैदान में पिछले 28 वर्षों से चल रहे रावण वध कार्यक्रम का इस वर्ष भी मंगलवार को धूमधाम से आयोजन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दशहरा के दिन मंगलवार को संध्या 6: 30 बजे शिवाजी मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतिक में रावण का वध किया जाएगा।

    साहिबगंज में रावण दहन का समय

    साहिबगंज के सिदो कान्हु स्टेडियम में रावण दहन किया गया है। यहां रावण दहन का समय शाम 5.30 बजे बताया जा रहा है। 

    जानें कहां किस समय होगा रावण दहन

    • रांची में शाम 5:30 बजे दहन समारोह का प्रारंभ
    • सिमडेगा में शाम 8 बजे से रावण दहन कार्यक्रम शुरू
    • हजारीबाग में शाम 7 बजे से रावण दहन कार्यक्रम
    • जमशेदपुर में शाम छह बजे से कार्यक्रम 
    • मेदिनीनगर (पलामू) में शाम 6:30 बजे से कार्यक्रम
    • साहिबगंज में होगा शाम 5.30 बजे रावण वध

    यह भी पढ़ें- Dussehra 2023: बिहार के प्रमुख शहरों में रावण दहन कहां और कितने बजे होगा? पटना में निकलेगी शोभयात्रा

    यह भी पढ़ें- पटना के गांधी मैदान में जलेगा 70 फुट का रावण, गांधी मैदान पर 91 कैमरों की होगी नजर; सीएम नीतीश करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन