Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ED को अब झारखंड के इस अधिकारी पर गहराया शक, खंगाल रही कुंडली; जल्द हो सकता है बड़ा राजफाश

    Updated: Sat, 06 Apr 2024 07:13 PM (GMT+05:30)

    झारखंड में ईडी अधिकारियों का लगातार एक्शन जारी है। अब जमीन हड़पने बालू तस्करी सहित विभिन्न मामलों में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी की टीम ने ...और पढ़ें

    ED को अब झारखंड के इस अधिकारी पर गहराया शक, खंगाल रही कुंडली; जल्द हो सकता है बड़ा राजफाश
    ED को अब झारखंड के इस अधिकारी पर गहराया शक, खंगाल रही कुंडली; जल्द हो सकता है बड़ा राजफाश

    HighLights

    1. तुपुदाना ओपी पूर्व प्रभारी दारोगा मीरा सिंह का ED ने लिया बयान
    2. रांची के तुपुदाना ओपी पूर्व प्रभारी मीरा सिंह 2012 बैच की दारोगा

    राज्य ब्यूरो, रांची। जमीन हड़पने की कोशिश, बालू तस्करी सहित विभिन्न मामलों में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने पिछले कुछ दिनों तक तुपुदाना ओपी पूर्व प्रभारी दारोगा मीरा सिंह का भी बयान लिया है। मीरा सिंह 2012 बैच की दारोगा हैं।

    ईडी ने उनके उनके मोबाइल के डेटा का विश्लेषण तो किया ही है, उनके पैन कार्ड से भी उनकी चल-अचल संपत्ति का पता लगाया है। ईडी ने दारोगा मीरा सिंह से उनकी नौकरी में आने के बाद से अब तक की आय-व्यय का हिसाब लिया मांगा है। ईडी ने यह भी जानने की कोशिश की है कि मीरा सिंह को वैध स्रोत से कितना आय हुआ और उन्होंने कितने की संपत्ति अर्जित की है।

    ईडी को आशंका है कि अधिकारियों-नेताओं से बेहतर संबंध की बदौलत मीरा सिंह ने खूब अवैध कमाई की है। ईडी ने पूछताछ में मीरा सिंह से उनके मददगारों के बारे में भी जानकारी लेने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि कुछ नाम ईडी को मिले हैं, जिनतक पहुंचने में दारोगा मीरा सिंह मददगार साबित हो सकती हैं।

    विधायक अंबा प्रसाद को दूसरा समन जल्द

    जमीन घोटाला प्रकरण बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद को ईडी जल्द ही दूसरा समन करेगी। पहले समन पर उन्हें पांच अप्रैल को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंच सकी थीं।

    खबरें और भी

    ईडी ने अंबा के भाई अंकित साव को भी समन कर पांच अप्रैल को बुलाया था, लेकिन वह भी नहीं पहुंचे। अब ईडी दोनों को दूसरा समन करेगी और पूछताछ के लिए बुलाएगी।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Politics: 'JMM का मतलब...जमीन मारो मोर्चा', BJP ने झामुमो को दिया नया नाम; हेमंत सोरेन पर कही ये बात

    Kalpana Soren: तो हो गया फाइनल... इस सीट से चुनाव लड़ेंगी कल्पना सोरेन, JMM विधायक दल की बैठक में फैसला