विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवैध खनन के आरोपित सुनील यादव पर ईडी का शिकंजा, पांच दिनों पर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी जांच एजेंसी

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Tue, 17 Oct 2023 08:44 AM (IST)Updated: Tue, 17 Oct 2023 08:51 AM (IST)

Jharkhand News साहिबगंज में अवैध पत्‍थर खनन के आरोपित दाहू यादव के भाई सुनील यादव पर ईडी ने शिकंजा कसा ...और पढ़ें

दाहू यादव के भाई सुनील यादव की एक फाइल फोटो।
दाहू यादव के भाई सुनील यादव की एक फाइल फोटो।

HighLights

  1. पीएमएलए कोर्ट से ईडी का रिमांड आवेदन अस्वीकृत होने के बाद हाई कोर्ट से मिली है अनुमति।
  2. अब 18 से 22 अक्टूबर तक पूछताछ की अनुमति।
  3. सुनील यादव 1000 करोड़ के अवैध खनन का है आरोपित।

राज्य ब्यूरो, रांची। साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी आरोपित सुनील यादव से पांच दिनों तक पूछताछ करेगी। विशेष अदालत ने ईडी के रिमांड आवेदन को अस्वीकृत कर दिया था। इसके बाद ईडी रिमांड के लिए हाई कोर्ट गई थी, जहां सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उससे पांच दिनों तक ईडी को पूछताछ की अनुमति दी।

इस वजह से रिमांड पर लेकर पूछताछ है जरूरी

ईडी 18 से 22 अक्टूबर तक सुनील यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। ईडी ने आवेदन में जिक्र किया था कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार सुनील यादव पर 19 अक्टूबर के पहले हर हाल में चार्जशीट करने की बाध्यता है। इसके पूर्व सुनील यादव से रिमांड पर पूछताछ आवश्यक है। अब पूछताछ के बीच 19 अक्टूबर से पहले ईडी चार्जशीट कर देगी।

दाहू यादव का भाई है सुनील

ईडी कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर सुनील यादव को पुलिस ने 25 अगस्त की रात साहिबगंज से गिरफ्तार किया था। वह अवैध पत्थर खनन के आरोपित दाहू यादव का भाई है।

साहिबगंज पुलिस ने रांची स्थित ईडी की विशेष अदालत में प्रस्तुत करने के बाद उसे होटवार जेल भेज दिया था।

बता दें कि अवैध खनन मामले में अब तक ईडी ने पंकज मिश्रा, बच्चू यादव, प्रेम प्रकाश व दाहू यादव के पिता पशुपति यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्तमान में बच्चू यादव जमानत पर है।

यह भी पढ़ें: पानी में फूलकर तालाब के ऊपर तैर रहा था मासूम शिव का शव, शनिवार दोपहर से था गायब; आखिर यह दुर्घटना है या हत्‍या?

सुनील यादव पर क्या है आरोप

सुनील यादव, दाहू यादव व राहुल यादव पर आरोप है कि ये पंकज मिश्रा के सहयोगी हैं। सभी उसके इशारे पर साहिबगंज में अवैध पत्थर, बालू खनन कर गंगा नदी के रास्ते बिहार-बंगाल में सप्लाई करते थे। इसके एवज में मोटी कमाई होती थी।

गंगा नदी में जहाज डूबने की घटना के बाद इनके काले धंधे सामने आए थे, लेकिन तब पूरे मामले को दबा दिया गया था। बाद में ईडी ने जब जांच शुरू की, तब पूरा खेल उजागर हुआ।

पंकज मिश्रा व उसके सहयोगियों पर आरोप है कि ये अवैध खनन से आने वाले काले धन को राज्य के बड़े नेताओं व नौकरशाहों तक पहुंचाते हैं।

इस काले धन का निवेश जमीन, होटल व अन्य धंधों में भी किए गए हैं। फिलहाल दाहू यादव व उसका बेटा राहुल फरार हैं।

यह भी पढ़ें: नहीं बदला जा रहा हावड़ा-नई दिल्‍ली पूर्वा एक्‍सप्रेस का मार्ग, अपने निर्धारित रूट से ही चलेगी ट्रेन, कई ट्रेनें आज और कल रद्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।