Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indigo Flights : अब एक ही दिन में रांची से दिल्‍ली आना-जाना कर सकेंगे यात्री, इन बड़े शहरों का सफर भी होगा आसान

    Updated: Fri, 03 May 2024 12:07 PM (IST)

    Indigo Flight Services from Ranchi रांची से इंडिगो एयरलाइंस की सेवा में विस्‍तार को लेकर झारखंड चैंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों व एयरलाइंस के वरीय पद ...और पढ़ें

    इंडिगो एयरलाइंस की सेवा में विस्तार को लेकर हुई चर्चा।
    इंडिगो एयरलाइंस की सेवा में विस्तार को लेकर हुई चर्चा।

    HighLights

    1. दिल्ली के लिए अर्ली माॅर्निंग डिपार्चर विमान सेवा उपलब्ध कराने पर चर्चा
    2. रांची से जयपुर, बागडोगरा टू गुवाहाटी, रायपुर, गुवाहाटी, सूरत, बनारस, अमृतसर, देवघर से बंगलुरु व मुंबई के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने का आग्रह

    जागरण संवाददाता, रांची। इंडिगो एयरलाइंस की सेवा में विस्तार से संबंधित बिंदुओं पर गुरुवार को चैंबर भवन में झारखंड चैंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों व एयरलाइंस के वरीय पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई।

    इस दौरान चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने रांची से जयपुर, रांची से बागडोगरा टू गुवाहाटी, रांची से रायपुर, गुवाहाटी, सूरत, बनारस, अमृतसर के अलावा देवघर से बंगलुरू व मुंबई के लिए इंडिगो के अधिकारियों से सीधा विमान सेवा शुरू करने की बात कही।

    रांची से दिल्‍ली के लिए सीधी विमान की सेवा

    साथ ही यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रांची से दिल्ली के लिए अर्ली मार्निंग डिपार्चर व देर रात दिल्ली से रांची के लिए विमान सेवा उपलब्ध कराने की बात कही। कहा, इससे यात्री एक दिन में ही रांची से दिल्ली आना-जाना कर सकेंगे। इस क्रम में उन्होंने इंडिगो की सर्वोत्तम सेवा की प्रशंसा की।

    किराये में रियायत देने पर भी हुई चर्चा

    सिविल एविएशन उप समिति के चेयरमैन डा. अभिषेक रामाधीन व श्रवण राजगढ़िया ने हवाई किराया को संतुलित रखने की बात कही। कहा, किराये को लेकर यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी रहती है।

    इसके अलावा कारपोरेट पैसेंजर्स, जो बिना लगेज के सफर करते हैं, उन्हें किराये में छूट देना चाहिए। साथ ही गंभीर बीमारियों से ग्रसित पैसेंजर व दिव्यांगों को भी किराये में रियायत देने की पहल होनी चाहिए। 

    रांची से इंटरनेशनल फ्लाइट की भी हो सुविधा

    सह सचिव शैलेश अग्रवाल ने इंडिगो के अधिकारियों को अपनी मांगों से अवगत कराया। उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस के विमानों में हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने व रांची से दुबई, सिंगापुर, बैंकाॅक के लिए इंटरनेशनल विमान शुरू करने की बात कही।

    खबरें और भी

    सावन में रांची से बड़े एयरक्राफ्ट का संचालन

    चैंबर के सदस्यों ने इंडिगो एयरलाइंस के रांची-लखनऊ विमान सेवा के बंद होने से हो रही परेशानी, फेयर प्राइस पर कंट्रोल रखने, सावन मेला के समय रांची से बड़ा एयरक्राफ्ट ऑपरेट करने व रांची एयरपोर्ट पर बैगेज स्क्रीनिंग के लिए इंस्टाल्ड सिस्टम को जल्द से जल्द शुरू करने की बात कही। 

    इंडिगो एयरलाइंस के वरीय अधिकारियों ने चैंबर की ओर से दिए गए सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। सभा का संचालन सह सचिव अमित शर्मा ने व धन्यवाद ज्ञापन सिविल उप समिति के चेयरमैन श्रवण राजगढ़िया ने किया।

    मौके पर ये रहे उपस्थित

    मौके पर चैंबर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, राहुल साबू, सह सचिव अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित माहेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य डा. अभिषेक रामाधीन, प्रवीण लोहिया, संजय अखौरी, नवजोत अलंग, सदस्य श्रवण राजगढ़िया, राजीव चौधरी, अमित अग्रवाल, प्रमोद चौधरी, जेडी लुईस, दिलीप कुमार, संजीव पोद्दार, अंकिता वर्मा, कौशल मित्तल इत्यादि उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें:

    PM Modi Jharkhand Visit : High Alert पर रांची पुलिस, सात IPS और दर्जनों DSP सुरक्षा में तैनात; चप्‍पे-चप्‍पे पैनी नजर

    करोड़ों के मालिक हैं हजारीबाग से BJP प्रत्‍याशी मनीष जायसवाल, कोलकाता में एक बंगला भी अपने नाम; इतने के हैं जेवर