Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Exit poll 2024 : इस बड़े सर्वे में भाजपा गठबंधन को नुकसान, I.N.D.I.A को मिल रही इतनी सीटें

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 02:41 PM (IST)

    Jharkhand Exit poll लोकसभा चुनाव का परिणाम चार जून को आना है। इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे समाने आए हैं। इस एग्जिट में देशभर में एनडीए को 350 से 400 ...और पढ़ें

    Jharkhand Exit poll 2024 : इस बड़े सर्वे में भाजपा गठबंधन को नुकसान
    Jharkhand Exit poll 2024 : इस बड़े सर्वे में भाजपा गठबंधन को नुकसान

    HighLights

    1. 2019 में 14 में से 11 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी
    2. 2019 चुनाव में दो सीटें JMM और कांग्रेस के खाते में गई थी

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Exit poll 2024 झारखंड की सीटों पर लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल की अलग-अलग राय है। शनिवार को जारी छह एग्जिट पोल सर्वे में दो में भाजपा को एक सीट की बढ़त मिलने और तीन में पिछली बार के बराबर ही सीटें रहने की बात कही गई है।

    वहीं, एक एक्जिट पोल में भाजपा-आजसू गठबंधन को तीन से चार सीटों का नुकसान होने तथा आएनडीआइए को इतनी ही सीटों की बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल

    इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, झारखंड में बीजेपी को आठ से 10 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि एनडीए में शामिल सहयोगी दल आजसू पार्टी को एक सीट मिल सकती है।

    इस एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को झारखंड में दो से तीन सीटें मिल सकती है। वहीं, झामुमो को भी दो से तीन सीटें मिलने और भाकपा माले को एक सीट मिलने की बात कही गई है।

    टाइम्स नाऊ के एक्जिट पोल में एनडीए को एक सीट की बढ़त के साथ कुल 13 सीटें मिल रही हैं, जबकि इंडी गठबंधन को एक सीट मिल रही है।

    न्यूज 24 टुडे चाणक्या और रिपब्लिक मैट्रिज का एग्जिट 

    जन की बात सर्वे के मुताबिक भी झारखंड में एनडीए को 14 में से 13 सीटें मिलने तथा आइएनडीआइए को एक सीट मिलने की बात कही गई है।

    न्यूज 24 टुडे चाणक्या और रिपब्लिक मैट्रिज एग्जिट पोल में झारखंड में भाजपा के खाते में 12 सीटें तथा कांग्रेस को दो सीटें मिलने की बात कही गई है।

    दूसरी ओर, इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया सर्वे के अनुसार झारखंड में भाजपा को दो से तीन सीटों का नुकसान हो सकता है। वहीं, झामुमो और कांग्रेस गठबंधन को तीन से चार सीटों का फायदा होने की बात कही गई है।

    2019 में 14 में से 11 सीटों पर भाजपा ने मारी बाजी

    बता दें कि झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीटों में 2019 में अकेले भाजपा को 11 सीटें तथा उसकी सहयोगी आजसू पार्टी को एक सीट मिली थी। इस तरह एनडीए को 12 सीटें मिली थीं। वहीं, दो सीटें आइनडीआइए (झामुमो और कांग्रेस के पास एक-एक सीट) के खाते में गई थी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Exit Poll: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से I.N.D.I.A को तगड़ा झटका! हर एग्जिट पोल में करारी हार का अनुमान

    Jharkhand Exit Poll: एग्जिट पोल में दिखी भाजपा की आंधी, पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दावा- हमें मिला है अपार जनसमर्थन