Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Flight Delay: विलंब से पहुंचे मुंबई-दिल्ली और बेंगलुरु से आने वाले विमान, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर परेशान दिखे यात्री

    By Rajesh Pathak Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 01 Jan 2024 02:05 PM (IST)

    खराब मौसम की वजह से विमान देरी से उड़ान भर रहे हैं। रविवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुंबई दिल्ली व बेंगलुरु से रांची आने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस क ...और पढ़ें

    Flight Delay: विलंब से पहुंचे मुंबई-दिल्ली और बेंगलुरु से आने वाले विमान, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर परेशान दिखे यात्री
    Flight Delay: विलंब से पहुंचे मुंबई-दिल्ली और बेंगलुरु से आने वाले विमान, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर परेशान दिखे यात्री

    जागरण संवाददाता, रांची। मौसम खराब होने के कारण रविवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुंबई, दिल्ली व बेंगलुरु से रांची आने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान विलंब से पहुंचे। इसी प्रकार, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मुंबई, दिल्ली व बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले विमान भी विलंब से उड़ान भरे।

    विमानों के विलंब से पहुंचने व विलंब से उड़ान भरने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रांची से मुंबई, दिल्ली व बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ही समय व्यतीत करना पड़ा।

    विलंब से रांची पहुंचने वाले विमान

    • मुंबई-रांची एयर इंडिया एक्स. (आइ 5331) 48 मिनट
    • दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्स. (आइ 5589) 49 मिनट
    • बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया एक्स. (आइ 51543) 49 मिनट

    विलंब से उड़ान भरने वाले विमान

    • रांची-बेंगलुरु इंडिगो (6ई 6799) 55 मिनट
    • रांची-मुंबई एयर इंडिया एक्स. (आइ 5335) एक घंटे 18 मिनट
    • रांची-दिल्ली एयर इंडिया एक्स. (आइ 5549) 49 मिनट
    • रांची-मुंबई इंडिगो (6ई 298) 53 मिनट
    • रांची-दिल्ली एयर इंडिया एक्स. (आइ 5560) एक घंटे 23 मिनट

    ये भी पढ़ें -

    गांडेय विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने दिया इस्तीफा, अब हेमंत सोरेन की पत्नी लड़ सकती हैं चुनाव

    कौशल रथ क्या है, जिसका केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ; कहा- 2047 तक युवा पीढ़ी की क्षमता को करना है विकसित