Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: झारखंड के लिए निराश करने वाली खबर, पहली बार न वीरता पदक और न हीं विशिष्ट सेवा पदक

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 12:25 PM (IST)

    Jharkhand News 26 जनवरी पर इस बार राष्ट्रपति के हाथों झारखंड की झोली में न वीरता पदक आया है और न हीं विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक ही मिला है। इस ...और पढ़ें

    झारखंड को इस बार नहीं मिला कोई पदक (जागरण)
    झारखंड को इस बार नहीं मिला कोई पदक (जागरण)

    HighLights

    1. सिर्फ झारखंड के 12 पुलिस अधिकारियों, जवानों को मिला सराहनीय सेवा पदक
    2. सराहनीय सेवा पदक के लिए राज्य के 12 पुलिस अधिकारियों-जवानों के नामों का चयन हुआ

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: यह पहली बार है जब 26 जनवरी पर राष्ट्रपति के हाथों झारखंड की झोली में न वीरता पदक आया है और न हीं विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक ही मिला है। इस बार केवल सराहनीय सेवा पदक ही मिला है। सराहनीय सेवा पदक के लिए राज्य के 12 पुलिस अधिकारियों-जवानों के नामों का चयन हुआ है।

    गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों यह पदक मिलेगा। उक्त पदक से 15 अगस्त या अगले वर्ष गणतंत्र दिवस पर मोरहाबादी मैदान में संबंधित अधिकारियों को अलंकृत किया जाएगा।

    प्रभा देवी सिपाही (जागरण)।

    इस बार वीरता के लिए पुलिस पदक भी देश में सिर्फ 78 अधिकारियों-जवानों को मिला है। इनमें छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, असम राइफल्स, बीएसएफ, सीआरपीएफ व एसएसबी के जवान अधिकारी शामिल हैं।

    अरुण कुमार (इंस्पेक्टर)।

    इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

    डा. माइकल राज एस (आइजी, बोकारो), ए. विजयालक्ष्मी (आइजी प्रशिक्षण), नीरज कुमार (डीएसपी), मोहम्मद इकबाल (हवलदार), बिंद्रे मुंडरी (हवलदार), अरविंद कुमार पालित (एएसआइ), बशिष्ट कुंवर (एएसआइ), संजीव कुमार झा (एएसआइ), विजय कुमार (एएसआइ), मानती खलखो (सिपाही), प्रभा देवी (सिपाही) व अरुण कुमार (इंस्पेक्टर)।

    मोहम्मद इकबाल (हवलदार)।

    केंद्र की तरफ से 942 नामों की घोषणा

    बता दें कि केंद्र सरकार ने शनिवार को गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर वीरता और सेवा पदक के लिए पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा (एचजी एंड सीडी) और सुधारात्मक सेवाओं के 942 कर्मियों के नामों की घोषणा की।

    942 कर्मियों में से पांच को मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें जम्मू-कश्मीर पुलिस से पुलिस उपाधीक्षक हिमायूं मुजम्मिल, सीमा सुरक्षा बल से हेड कांस्टेबल गिरजेश कुमार उदय, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से कांस्टेबल सुनील कुमार पांडे, सशस्त्र सीमा बल से हेड कांस्टेबल रवि शर्मा और चयन ग्रेड फायरमैन शामिल हैं।

    खबरें और भी

    कुल 942 वीरता और सेवा पदकों में से 95 वीरता पदक हैं, 101 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) हैं, और 746 सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) हैं।

    101 जवानों को विशिष्ट सेवा पदक

    101 जवानों को विशिष्ट सेवा (पीएसएम) के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 85 पुलिस कर्मियों को, पांच अग्निशमन सेवा कर्मियों को, सात नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड सेवा को और चार सुधारात्मक सेवा पुरस्कार दिए गए हैं।

    इसके अलावा जिन कर्मियों को 746 सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) दिए गए, उनमें से 634 पुलिस सेवा, 37 अग्निशमन सेवा, 39 नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षक सेवा तथा 36 सुधारात्मक सेवा को दिए जाएंगे।

    इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

    आईजी ए. विजयालक्ष्मी।

    डॉ. माईकेलराज एस.।

    बिंद्रे मुंडरी।

    अरविंद कुमार पालित।

    वशिष्ठ कुंवर।

    संजीव कुमार झा।

    विजय कुमार।

    मानती खलखो।

    डॉ. एसपी नीरज कुमार।

    ये भी पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट, 21 दिनों बाद मिली खुशखबरी; CO-BDO ने भी दी हरी झंडी

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट, अब आ गई ये बड़ी समस्या; CO से लेकर BDO तक परेशान