Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट, अब आ गई ये बड़ी समस्या; CO से लेकर BDO तक परेशान

    Updated: Tue, 21 Jan 2025 01:08 PM (GMT+05:30)

    झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की वेबसाइट अधिकारियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। महिलाएं सरकार को शिकायतें कर रही हैं और अधिकारी तकनी ...और पढ़ें

    मंईयां सम्मान योजना में आई बड़ी परेशानी (जागरण)
    मंईयां सम्मान योजना में आई बड़ी परेशानी (जागरण)

    HighLights

    1. मंईयां सम्मान योजना की परेशानी कम नहीं हो रही
    2. महिलाओं के साथ-साथ अधिकारी भी परेशानी से जूझ रहे

    संवाद सूत्र, मझिआंव (गढ़वा)। Jharkhand News: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना आए दिन महिलाओं से लेकर अधिकारियों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। महिलाएं नाराज होकर सरकार को खरी-खोटी सुना रही है तो अधिकारी को दिन भर तकनिकी समस्या से होकर गुजरनी पड़ती है।

    सीओ से लेकर बीडीओ तक परेशान

    महिला एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री मंंईयां सम्मान योजना के लिए पोर्टल में सुधार कर उसे खोलने को लेकर दो दिन पूर्व जानकारी दी थी। इससे संंबंधित खबर अखबारों ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित भी किया था। लेकिन अभी तक बीडीओ एवं सीओ सहित अन्य अधिकारियों को साइट नहीं खुल रहा है।

    जबकि कहा गया था कि इन अधिकारियों के लॉगिंग में सारी सुविधा दी जा चुकी है। ताकि, उनके माध्यम से आवेदकों का आनलाइन की स्वीकृति दी जा सके। लेकिन अभी तक साइट काम नहीं कर रहा है। प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कहा गया कि पहले का पासपोर्ट लागिंन इनवेलिड बता रहा है।

    साइट नहीं कर रहा काम

    इस संबंध में सरकारी विभागीय स्तर पर कोई भी प्रखंड कार्यालय में लेटर नहीं आया है। साथ ही साइट भी काम नहीं कर रहा है। इधर इस योजना से वंचित कई महिलाएं ने जो पिछले कई महीने से इंतजार कर रही थी। उनके बीच अखबार में खबर प्रकाशित होते ही बहुत खुशी की लहर थी।

    खबरें और भी

    महिलाओं का आवेदन ऑनलाइन नहीं किया जा सका

    लेकिन अभी तक इस संदर्भ में एक भी वंचित महिलाएं का आवेदन का ऑनलाइन नहीं किया जा सका है। इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष डाक्टर एसएन त्रिपाठी ने बताया कि मेरी सरकार जो वादा करती है वह पूरा करती है। देर हो लेकिन दुरुस्त होता है। कहा कि मंईयां योजना में आनलाइन करने के दौरान हुई अशुद्धि को लेकर पोर्टल जल्द ही काम करेगा।

    क्या है मंईयां सम्मान योजना

    • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाना है।
    • इस योजना में झारखंड की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया गया है। वहीं जनवरी के महीना में आवेदकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।
    • बताया जा रहा है कि जनवरी में 59 लाख से अधिक महिला आवेदक हो सकती हैं।
    • गांवों में मंईयां सम्मान योजना का आवेदन संबंधित प्रखंड दफ्तरों में और शहरी क्षेत्र में अंचल कार्यालय में जमा लिया जा रहा है।
    • मंईयां सम्मान योजना के आवेदनों के सत्यापन में कई जगहों पर गड़बड़ी भी सामने आ रही है।

    ये भी पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: तो इस वजह से नहीं निकल रहा मंईयां सम्मान का पैसा, अधिकारियों ने बताई अंदर की बात

    Maiya Samman Yojana: '6 महीने से मंईयां सम्मान योजना की...', महिलाओं ने किया खुलासा, बढ़ाई हेमंत सरकार की टेंशन