विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champai Soren: चंपई सोरेन अमित शाह और शिवराज सिंह से करेंगे मुलाकात, BJP के संपर्क में दो बड़े चेहरे

Published: Sun, 18 Aug 2024 05:47 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2024 06:01 PM (IST)

रविवार को झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलेंगे और उसके बाद दोनों ...और पढ़ें

चंपई सोरेन शिवराज सिंह और अमित शाह से करेंगे मुलाकात
चंपई सोरेन शिवराज सिंह और अमित शाह से करेंगे मुलाकात

HighLights

  1. कोल्हान के दो बड़े चेहरे भी भाजपा के संपर्क में
  2. भाजपा दूसरे विधायकों को शामिल कराने में जल्दबाजी नहीं दिखाएगी

राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रविवार को दिल्ली पहुंचकर इंटरनेट मीडिया पर अपना दर्द जाहिर किया कि पार्टी में उनका अपमान हुआ है। कई दिनों से भाजपा में उनके शामिल होने की अटकलें लग रही थीं।

शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि झामुमो के पांच साल के शासन में चंपई सोरेन का पांच महीने का कार्यकाल सबसे बेहतर था।

भाजपा में शामिल करने पर किया विचार

कोल्हान में पिछले विधानसभा चुनाव के समय से कमजोर हो रही भाजपा ने चंपई सोरेन से हमदर्दी दिखानी शुरू कर दी। इधर, रविवार रात ही केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ चंपई सोरेन को पार्टी में शामिल किए जाने पर विचार-विमर्श भी किया।

सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व की सहमति मिलते ही चंपई सोरेन की मुलाकात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ हो सकती है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के भी सोमवार को दिल्ली में रहने की सूचना है।

लोबिन हेम्ब्रम भी कतार में 

विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ अन्य नेता भी आएंगे भाजपा में चुनाव के समय भाजपा में दूसरे दलों के नेताओं को शामिल करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व की सहमति आवश्यक है। चंपई सोरेन के अलावा पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम कतार में हैं।

चुनाव की घोषणा से पूर्व चंपई के अलावा अन्य विधायकों को शामिल करने से परहेज करने को कहा गया है। भाजपा हेमंत सोरेन को विक्टिम कार्य खेलने का मौका नहीं देना चाहती है।

भाजपा इससे बचना चाहती है कि झामुमो उसपर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाए। कोल्हान से कुछ प्रमुख नाम भाजपा में शामिल होने वाली लिस्ट में हैं, यह पार्टी नेता मान रहे हैं।

जिलिंगगोड़ा स्थित चंपई के आवास से झामुमो का झंडा गायब

सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के गम्हरिया प्रखंड के जिलिंगगोड़ा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री सह मंत्री चंपई सोरेन के आवास से झामुमो के सभी झंडे गायब हो चुके हैं। अमूनन यहां झामुमो का झंडा पटा रहता था। क्षेत्र में इसे लेकर चर्चाएं भी शुरू हो चुकी है, आखिरकार दादा क्या करने वाले हैं।

हालांकि, चंपई अभी दिल्ली में है। उन्होंने वहां भी बताया है कि वे अपनी बेटी से मिलने आये हैं। हालांकि अपने आवास में झामुमो का झंडा नहीं होने से भाजपा में उनके शामिल होने की अटकलों को सिरे से नकारा भी नहीं जा सकता।

आधी रोटी खा लेंगे मगर गुरुजी का मान सम्मान को नीचे नहीं होने देंगे- दशरथ गागराई

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की चर्चा जिले ही नहीं पूरे राज्य में चल रही है। इतना ही नहीं खरसावां विधायक दशरथ गागराई को भी इस चर्चा में जोड़ा जा रहा है। चर्चा जब विधायक के कानों में पहुंची तो खरसावां के झामुमो विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि वे आधी रोटी खा लेंगे मगर गुरुजी (शिबु सोरेन) के मान सम्मान को नीचे नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम चंपई सोरेन के साथ उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं होने लगी है। उन्होंने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में हैं और शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खरसावां की जनता ने 2014 से उन्हें भूखे प्यासे रहकर चुनाव में जीत दिलाई है।

खरसावां की जनता का कर्ज है। भाजपा में शामिल होकर अपने मतदाताओं को धोखा नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन इस राज्य के सर्वमान्य नेता हैं। उनके क्षत्रछाया में वे राजनीति में हैं। झामुमो इस राज्य की माटी की पार्टी है और मुझे गर्व है कि मैं इस पार्टी का सिपाही हूं।

ये भी पढ़ें-

किस रास्ते से दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन? झारखंड सीमा तक साथ रहा पुलिस स्कॉट; JMM नेताओं को नहीं लगी कोई भनक

Champai Soren: झारखंड में सियासी भूचाल, पूर्व CM चंपई सोरेन दिल्ली पहुंचे; दे दी पहली प्रतिक्रिया