Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के साथ 'खेला', BJP में शामिल हुए कद्दावर नेता; असम CM ने दिलाई सदस्यता

    Updated: Tue, 29 Oct 2024 03:13 PM (IST)

    झारखंड में कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने से पहले वे अपने समर्थकों के साथ प्रदेश भ ...और पढ़ें

    मानस सिन्हा ने ज्वाइन की भारतीय जनता पार्टी। फोटो- ANI
    मानस सिन्हा ने ज्वाइन की भारतीय जनता पार्टी। फोटो- ANI

    HighLights

    1. भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे मानस सिन्हा
    2. समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं देती कांग्रेस : हिमंत

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Election 2024 कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके मानस सिन्हा (Manas Sinha Joins BJP) ने सोमवार को भाजपा ज्वाइन कर ली। भाजपा में जाने के पूर्व वे दर्जनों की संख्या में समर्थकों और पार्टी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। उन्हें झारखंड भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय ने पार्टी में शामिल कराया। मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी मौजूद थे।

    सरमा ने बताई कांग्रेस में टिकट मिलने की 3 शर्तें

    कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस में समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया जाता है। कांग्रेस परिवार और चाटुकारों की पार्टी बन गई है। कांग्रेस में टिकट मिलने की तीन शर्त है। कार्यकर्ता के पास बड़ा घर और पैसा होना चाहिए। उसका किसी बड़े परिवार से संबंध होना चाहिए और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और गाली देने वाला हो।

    'झामुमो में बंटी-बबली का सम्मान होता है'

    सरमा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में बंटी-बबली का सम्मान होता है और शहीद के वंशजों का अपमान किया जाता है। सरकारी पदाधिकारी भी अब झामुमो सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहे हैं। हेमंत सोरेन तब तक पदाधिकारी का उपयोग करते रहे, जब तक उन्होंने साथ दिया। आज पदाधिकारी जब उनके गलत चीजों का विरोध कर रहे हैं, तब वे पदाधिकारी के खिलाफ खड़े हो रहे हैं। मौके पर मानस ने भी कांग्रेस कर्मियों की भीड़ को संबोधित किया।

    खबरें और भी

    कांग्रेस ने समन्वय समिति बनाई, चुनाव संपन्न कराने तक काम करेगी

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राज्य में विधानसभा चुनाव 2024 के सफल संचालन हेतु समन्वय समिति का गठन किया है। जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी ने बताया कि समन्वय समिति में मुख्य समन्वयक के रूप में रवीन्द्र सिंह, समन्वयक के रूप में अशोक चौधरी, मदन मोहन शर्मा, अमूल्य नीरज खलखो, संजय लाल पासवान, रियाज अंसारी, राकेश सिन्हा मीडिया प्रभारी, सतीश पाल मुंजनी मीडिया चेयरमैन, अभिलाष साहू कार्यालय प्रभारी और सोशल मीडिया चेयरमैन गजेंद्र सिंह को शामिल किया गया है।

    यह कमेटी विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी, संगठन एवं गठबंधन के साथियों से समन्वय स्थापित करते हुए पूरे प्रदेश में सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने हेतु कार्य करेगी।

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: झारखंड चुनाव से पहले हवाला 200 करोड़ पहुंचने के अनुमान, एक्शन में आया आयकर विभाग

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: रांची, हटिया समेत 5 सीटों के फाइनल उम्मीदवार, जिन्हें चुनाव आयोग से मिल गई हरी झंडी