विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gadar 2 की एक्ट्रेस का कोर्ट में दर्ज होगा बयान, इस फिल्म मेकर ने अमीषा पटेल पर लगाया है धोखाधड़ी का आरोप

By Manoj SinghEdited By: Shashank Shekhar
Published: Fri, 29 Sep 2023 08:41 PM (IST)

गदर 2 की एक्ट्रेस अमीषा पटेल से जुड़ी चेक बाउंस मामले में 16 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी। उस दिन ...और पढ़ें

Gadar 2 की एक्ट्रेस अमीषा पटेल का कोर्ट में दर्ज होगा बयान
Gadar 2 की एक्ट्रेस अमीषा पटेल का कोर्ट में दर्ज होगा बयान

HighLights

  1. शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह का हुआ प्रति-परीक्षण
  2. अमीषा पटेल एवं सहयोगी कुणाल ग्रूमर का बयान दर्ज होगा

राज्य ब्यूरो, रांची। चेक बाउंस की आरोपित गदर 2 की एक्ट्रेस अमीषा पटेल का बयान 16 अक्टूबर को कोर्ट में दर्ज किया जाएगा। बयान दर्ज कराने के लिए अमीषा पटेल को न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ेगा।

बता दें कि शुक्रवार को चेक बाउंस से जुड़े मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अमीषा पटेल के अधिवक्ता ने शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह का प्रति-परीक्षण किया।

16 अक्टूबर को आरोपितों का बयान होगा दर्ज

वहीं, प्रति-परीक्षण पूरा होने के बाद शिकायतकर्ता के वकील विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव ने मामले में गवाही बंद करने का अनुरोध किया। इस पर अदालत ने गवाही बंद करते हुए मामले में आरोपितों का बयान दर्ज करने के लिए 16 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है।

उस दिन मामले की आरोपित अमीषा पटेल एवं सहयोगी कुणाल ग्रूमर का बयान दर्ज होगा। इससे पहले अमीषा पटेल के वकील ने शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह का प्रति-परीक्षण किया। अजय कुमार सिंह ने कहा कि मैंने जो मुकदमा किया है, वह धोखाधड़ी से जुड़ा है। मेरे साथ जो हुआ है वही केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें: नक्‍सली हमले में शहीद हुए जवान राजेश को सीएम-राज्‍यपाल ने दी श्रद्धांजिल, कहा- राज्य कभी नहीं भूलेगा बलिदान

फिल्म मेकर ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था

जानकारी के मुताबिक, फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। देसी मैजिक फिल्म बनाने के नाम पर अजय कुमार सिंह से अमीषा पटेल ने ढाई करोड़ रुपये लिए थे।

इस दौरान वापसी के लिए जो चेक दिया गया वह बाउंस हो गया। अजय कुमार सिंह ने पैसों की मांग की तो अमीषा पटेल ने दो चेक दिए थे।

दोनों चेक बाउंस हो गए थे, जिसको लेकर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल एवं कुणाल ग्रूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला 2018 में दर्ज करवाया था।

यह भी पढ़ें: Jharkhand: रांची में बिल्डर सूरज लाल पर IT का शिकंजा, ओबरिया की जमीन को किया जब्त; इस मामले में हुई कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।