Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होटलों में छापामारी के बाद 28 महिला-पुरुष पकड़ाए, गढ़वा में थाने के बाहर सड़क पर ही रचा दी गई चार जोड़ों की शादी

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 09:51 AM (IST)

    गढ़वा में पुलिस की छापामारी के दौरान होटलों से पकड़े गए 14 जोड़ों में से चार प्रेमी जोड़ों ने थाना गेट के बाहर सड़क पर ही शादी कर ली। परिजनों की सहमति ...और पढ़ें

    चार जोड़ों के स्वजन की सहमति पर पुलिस ने बान्ड भरवाकर दी शादी की अनुमति। (फोटो: जागरण)

    चार जोड़ों के स्वजन की सहमति पर पुलिस ने बान्ड भरवाकर दी शादी की अनुमति। (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. होटल छापेमारी में पकड़े गए थे चार प्रेमी जोड़े।

    2. परिजनों की सहमति पर पुलिस ने दी शादी की अनुमति।

    3. थाना गेट के बाहर सड़क पर ही रचाई शादी।

    संवाद सूत्र, गढ़वा। गढ़वा शहर में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। बिना बारात, बिना डीजे और बिना पंडित के चार प्रेमी जोड़ों ने थाना गेट के बाहर सड़क को ही मंडप बनाकर शादी रचा ली। प्रेमियों ने अपनी प्रेमिकाओं की मांग में सिंदूर भरकर उन्हें पत्नी स्वीकार कर लिया। यह घटना शहर के चौक-चौराहों पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

    दरअसल, सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों ने शहर के कई होटलों में छापेमारी अभियान चलाया था। इस दौरान होटल एसएनसी, होटल आरडीएस और रंका रोड स्थित होटल तिवारी इन में जांच की गई।

    होटलों से पकड़े गए थे 28 लड़का-लड़की 

    छापेमारी के दौरान इन होटलों से आपत्तिजनक स्थिति में 28 लड़का-लड़की पकड़े गए। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाना ले आई। मामले की जांच के दौरान सामने आया कि इनमें से चार जोड़े प्रेमी-प्रेमिका थे।

    जब पुलिस सभी आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही थी, तभी इन चार जोड़ों के स्वजन थाना पहुंचे। स्वजन ने पुलिस के समक्ष कहा कि वे अपने बेटे-बेटियों की शादी कराने को तैयार हैं, इसलिए उन्हें जेल न भेजा जाए।

    इसके बाद पुलिस ने संबंधित जोड़ों से बांड भरवाया और स्वजन की सहमति के आधार पर उन्हें शादी की अनुमति दे दी। थाना से बाहर निकलते ही चारों जोड़ों ने बिना देर किए सड़क पर ही एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और प्रेमियों ने प्रेमिकाओं की मांग में सिंदूर भर दिया।

    खबरें और भी

    बिना मंडप और बिना पंडित के सड़क पर ही शादी

    इस तरह बिना किसी पारंपरिक रीति-रिवाज, बिना मंडप और बिना पंडित के सड़क पर ही शादी संपन्न हो गई। इसके बाद दुल्हनें अपने-अपने ससुराल चली गईं। वहीं, मामले में अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपितों को मंगलवार को जेल भेज दिया।

    इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे गढ़वा शहर में हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की इस पहल से समाज में गलत संबंधों पर रोक लगेगी और लड़कियों के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ा संदेश मिलेगा।

    कुछ लोगों ने गढ़वा पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे सकारात्मक पहल बताया है। हालांकि कुछ लोग इसे पुलिस की बर्बरता और मॉरल पुलिसिंग बता रहे हैं। शादी की तरीका अनुचित है। 

    यह भी पढ़ें- तीन राज्यों की सरहद पर बसा गढ़वा बन रहा 'अय्याशी का अड्डा'? होटलों में जिस्मफरोशी और स्पा सेंटर में संदिग्ध खेल का खुलासा

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के बाद अब मुंबई में बड़ी कार्रवाई: म्यांमार और थाईलैंड भेजकर युवाओं से कराते थे ठगी, दाउद अहमद दबोचा गया

    यह भी पढ़ें- झारखंड में कुएं से मिली लापता 15 वर्षीय किशोरी की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका