Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तीन राज्यों की सरहद पर बसा गढ़वा बन रहा 'अय्याशी का अड्डा'? होटलों में जिस्मफरोशी और स्पा सेंटर में संदिग्ध खेल का खुलासा

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 02:08 PM (IST)

    Jharkhand गढ़वा में देह व्यापार सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने तीन होटलों पर छापेमारी कर 28 युवक-युवतियों को पकड़ा। तीन नाबालिगों के बयान चौंकाने ...और पढ़ें

    बुधवार को शहर के तमाम होटलों की जांच की गई। नाबालिगों से चौंकानेवाले खुलासे।  (फोटो: जागरण)

    बुधवार को शहर के तमाम होटलों की जांच की गई। नाबालिगों से चौंकानेवाले खुलासे। (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. तीन होटलों में छापेमारी, 28 युवक-युवतियां पकड़े गए।

    2. तीन नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया, पोक्सो एक्ट लगेगा।

    3. अवैध स्पा सेंटर सील, संचालक फरार, जांच जारी।

    संवाद सूत्र, गढ़वा। बिहार, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमाओं को जोड़ने वाला गढ़वा जिला इन दिनों एक शर्मनाक वजह से सुर्खियों में है। तीन दिनों के भीतर पुलिस और प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी ने शहर के भीतर चल रहे 'देह व्यापार' के सिंडिकेट की पोल खोल दी है।

    होटलों से नाबालिगों की बरामदगी और स्पा सेंटरों से संचालकों का फरार होना यह बता रहा है कि तीन राज्यों के इस जंक्शन का इस्तेमाल अब अनैतिक कार्यों के लिए किया जा रहा है। नाबालिगों से चौकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

    28 युवक-युवतियां पकड़े गए, नाबालिगों के बयान के बाद बढ़ी हलचल

    सोमवार को गढ़वा प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के होटल SNC, होटल RDS और रंका रोड स्थित होटल तिवारी इन में औचक छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में 28 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई में सबसे गंभीर मोड़ तब आया जब तीनों होटलों से एक-एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया गया। 

    बुधवार को इन तीनों नाबालिगों का गढ़वा न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब उन आरोपियों पर पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है, जो इन नाबालिगों के साथ पकड़े गए थे।

    सदर अस्पताल में मेडिकल जांच और बाल कल्याण समिति की काउंसलिंग के बाद पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। नाबालिगों को झांसा देकर लाया गया था। कई सफेदपोश भी इसमें शामिल हो सकते हैं। 

    स्पा सेंटर में एक्शन: छत के रास्ते अंदर घुसी पुलिस, संचालक फरार

    होटलों में मचे हड़कंप के बीच अरंगी मोड़ स्थित 'द रिलैक्स स्पा सेंटर' पर भी प्रशासन का डंडा चला। एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान सेंटर के संचालक और महिला कर्मी शटर गिराकर मौके से फरार हो गए। संदेह होने पर पुलिस छत के रास्ते और सीढ़ियों से अंदर दाखिल हुई। 

    अंदर की स्थिति बेहद संदिग्ध थी। जांच के दौरान पुलिस को ताश की गड्डियां, दो बिना नंबर की बाइक, मसाज से जुड़ी सामग्री, रेट चार्ट और चार बेड मिले। साक्ष्य मिटाने के लिए कुछ कागजात भी जलाए गए थे।

    खबरें और भी

    एसडीएम ने मौके पर ही स्पा सेंटर को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि यह सेंटर मुकुंद लाल नामक व्यक्ति का है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    gharhwa spa

    सीमावर्ती स्थिति का फायदा उठा रहे अपराधी?

    गढ़वा की भौगोलिक बनावट ऐसी है कि यहां से बिहार, यूपी और छत्तीसगढ़ की सीमाएं चंद फासले पर हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस 'कनेक्टिविटी' का फायदा उठाकर बाहर से लड़कियां लाई जा रही हैं?

    तीन दिनों के भीतर हुए इन खुलासों ने स्थानीय लोगों को चौंका दिया है। शहर के बीचों-बीच चल रहे इन 'अड्डों' पर हुई कार्रवाई ने अब यह बहस छेड़ दी है कि गढ़वा में देह व्यापार का यह काला साम्राज्य कितना बड़ा हो चुका है।

    प्रशासन की इस सक्रियता से होटल और स्पा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम संजय कुमार ने साफ कर दिया है कि किसी भी सूरत में अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जांच के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    एक नजर में अब तक क्या-क्या हुआ?

    • बड़ी कार्रवाई: शहर के तीन प्रतिष्ठित होटलों में छापेमारी, 28 लोग धराए।
    • पोक्सो एक्ट: नाबालिगों के रेस्क्यू के बाद आरोपियों पर और सख्त होगी पुलिस।
    • स्पा सेंटर सील: छापेमारी की भनक लगते ही बोर्ड हटाकर भागे संचालक।
    • जनता का सवाल: तीन राज्यों की सीमा पर बसे शांत शहर को किसकी नजर लगी?
    • थाने गेट पर शादी: सहमति पर चार जोड़ों की शादी सड़क पर ही करा दी गई।

    यह भी पढ़ें- होटलों में छापामारी के बाद 28 महिला-पुरुष पकड़ाए, गढ़वा में थाने के बाहर सड़क पर ही रचा दी गई चार जोड़ों की शादी

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के बाद अब मुंबई में बड़ी कार्रवाई: म्यांमार और थाईलैंड भेजकर युवाओं से कराते थे ठगी, दाउद अहमद दबोचा गया

    यह भी पढ़ें- झारखंड में कुएं से मिली लापता 15 वर्षीय किशोरी की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

    यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के शक में पिता-पुत्र ने गला घोंटा, साक्ष्य छिपाने को वाराणसी से पंडित बुला कराई 'शांति पूजा'