Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NGO में काम दिलाने के बहाने लड़की को बुलाया होटल, दुष्‍कर्म के बाद बनाया अश्‍लील वीडियो; डरा-धमकाकर कराया मतांतरण

    Updated: Mon, 26 Feb 2024 09:11 AM (IST)

    झारखंड के रामगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती से दुष्कर्म किया गया। उसका अश्लील वीडियो बनाया। इतना ही नहीं उसका जबरन मतांतरण भी कर ...और पढ़ें

    रामगढ़ में युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया, जबरन कराया मतांतरण।
    रामगढ़ में युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया, जबरन कराया मतांतरण।

    HighLights

    1. पीड़िता ने रामगढ़ महिला थाने में की शिकायत।
    2. एनजीओ में काम करने के बहाने आरोपित अजमल अंसारी ने बुलाया था होटल।

    जागरण संवाददाता, रामगढ़। एनजीओ में काम दिलाने के बहाने बोकारो जिले की एक युवती को रामगढ़ के एक होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने तथा मारपीट कर जबरन मतांतरण कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

    होटल में बुलाई गई थी एनजीओ की बैठक

    मामले को लेकर पीड़िता ने रविवार को रामगढ़ महिला थाने में घटनाक्रम को लेकर लिखित शिकायत की है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

    आरोपित युवक अजमल अंसारी बोकारो जिले के जरंगडीह, कथारा स्थित सावित्री कालोनी का रहने वाला है। घटना रामगढ़ मेन रोड स्थित होटल पायल की है। एनजीओ की बैठक इसी होटल में बुलाई गई थी। जबकि लोधी, बोकारो में युवती का जबरन मंतातरण करने की बात कही गई है।

    मीटिंंग के बहाने होटल बुलाकर की जबरदस्‍ती

    पीड़ित युवती ने रविवार को महिला थाने में पुलिस को बताया कि गुरु सारथी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन नामक एनजीओ में उसे काम करने बहाने अजमल अंसारी ने उसे झांसा दिया।

    इसके बाद अजमल ने उसे अक्सर रामगढ़ में बुलाकर होटल व अन्य स्थानों पर बुलाया। उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। रामगढ़ के पायल होटल में भी 8 फरवरी को मीटिंग के बहाने उसे बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की। मतांतरण भी करा दिया।

    आरोपित ने पीड़िता का मोबाइल किया हैक

    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अजमल अंसारी ने उसके मोबाइल का सारा डाटा हैक कर लिया है। साथ ही उसके कांटेक्ट व व्हाट्सएप को भी उसने अपने पास रख लिया है। अजमल ने कई बार चुपके से उसका अश्लील वीडियो बनाकर अपने पास रखा है। उसे वह इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। साथ ही उसने यह भी कहा है कि अगर वह उसके खिलाफ जाएगी तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    मामले की जांच की जा रही है। मामला एक माह पहले का है। आरोपित बोकारो का है। मतातंरण भी बोकारो में किए जाने की बात कही जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी- परमेश्वर प्रसाद, एसडीपीओ रामगढ़।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Accident: साहिबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र को कुचलकर गुजर गई गाड़ी; दोनों की मौत

    यह भी पढ़ें: Hemant Soren: हेमंत सोरेन या ED किसकी होगी जीत? कल साफ हो जाएगी तस्वीर, झारखंड हाईकोर्ट में होनी है सुनवाई