Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: 'गोगो दीदी योजना' का फॉर्म भराने का प्लान तैयार, 2100 रुपये प्रति माह देने जा रही BJP

    Updated: Sat, 05 Oct 2024 12:03 PM (IST)

    Gogo Didi Yojana भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में गोगो दीदी योजना शुरू करने की घोषणा की है जिसके तहत राज्य में भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं को ...और पढ़ें

    गोगो दीदी योजना को लेकर खुशखबरी (जागरण)
    गोगो दीदी योजना को लेकर खुशखबरी (जागरण)

    HighLights

    1. झारखंड में घर जाकर गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाएगी बीजेपी
    2. इस योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह देने की योजना है

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: भाजपा कार्यकर्ता रविवार से लोगों के घरों में जाकर महिलाओं से गोगो दीदी योजना का फार्म भराएंगे। इस योजना के तहत राज्य में भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपए देने की बात कही गई है। अपने चुनाव घोषणा पत्र में भाजपा इसे शामिल कर रही है। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में इसके लिए सभी जिलाध्यक्षों और विधानसभा प्रभारी को इसके लिए ट्रेनिंग दी गई। फार्म भराने का काम बूथ स्तर के कार्यकर्ता करेंगे।

    मंडल और जिला स्तर से फार्म भराए जाने की प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी। विधानसभा चुनाव का पहला चरण प्रारंभ होने से पहले भाजपा की योजना हर घर तक पहुंचकर फार्म भरा लेने की है। इस योजना के लिए भी न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष रखी गई है। इस अभियान के जरिए भाजपा राज्य की महिला मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

    मंइयां के जवाब में भाजपा की गोगो दीदी योजना

    भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में गोगो दीदी योजना को स्वीकृति दी जाएगी। इसके लिए प्रतिमाह 2100 रुपए की राशि दी जाएगी, जो सरकार बनने के पहले ही महीने से महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।

    बता दें कि हेमंत सोरेन सरकार राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की सम्मान राशि दे रही है, जिसे मंइयां योजना का नाम दिया गया है। भाजपा ने गोगो दीदी के नाम से योजना चलाने का वादा किया है। गोगो संताली भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ मां होता है।

    खबरें और भी

    Jharkhand News: कोर्ट ने मान ली निलंबित IAS पूजा सिंघल की बात, इस काम की दे दी अनुमति; अब क्या करेगी ईडी

    Jharkhand News: निलंबित IAS पूजा सिंघल के मामले में दर्ज की गई गवाही, बढ़ सकती हैं मुश्किलें