Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खुशखबरी! झारखंड के इन पांच जगहों पर जल्द खुलेंगे केंद्रीय विद्यालय, दुमका में सैनिक स्कूल खोलने की तैयारी

    By Neeraj AmbasthaEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 08:41 PM (IST)

    झारखंड में जल्द ही पांच नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। इसे लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जिलों के उपायुक्तों से जमीन की उपलब्धता को लेकर ...और पढ़ें

    झारखंड के इन पांच जगहों पर जल्द खुलेंगे केंद्रीय विद्यालय
    झारखंड के इन पांच जगहों पर जल्द खुलेंगे केंद्रीय विद्यालय

    HighLights

    1. जमशेदपुर में केंद्रीय विद्यालय की दूसरी शाखा की स्थापना होगी
    2. गोड्डा की जगह दुमका में सैनिक विद्यालय खोलने का निर्णय लिया

    राज्य ब्यूरो, रांची: झारखंड में पांच जगहों पर नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे। इनमें देवघर, जमशेदपुर, राजमहल (साहिबगंज), पाकुड़ तथा महागामा (गोड्डा) शामिल हैं।

    स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इन जिलों के उपायुक्तों से जमीन की उपलब्धता तथा प्रस्ताव से संबंधित जानकारी ली। साथ ही जल्द से जल्द सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने का निर्देश दिया है।

    देवघर में एम्स परिसर में उपलब्ध कराई गई जमीन

    देवघर में एम्स परिसर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध कराई गई है। इसकी जानकारी केंद्रीय विद्यालय संगठन के रांची स्थिति क्षेत्रीय कार्यालय को दे दी गई है।

    इसी तरह जमशेदपुर में केंद्रीय विद्यालय की दूसरी शाखा की स्थापना होगी। उपायुक्त से जमीन की उपयुक्तता को लेकर प्रस्ताव मांगा गया है।

    गोड्डा के महागामा में उपायुक्त द्वारा ईसीएल क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराई गई है, जिसे लेकर ईसीएल के सीएमडी को पत्र भेजकर एनओसी देने का अनुरोध किया गया है।

    जल्द ही एनओसी प्रदान करने के लिए गोड्डा के उपायुक्त को ईसीएल से पत्राचार करने के निर्देश दिए गए गए हैं। इसी तरह राजमहल और पाकड़ में भी केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए आवश्यक कार्रवाई पूरी की जा रही है।

    दुमका में सैनिक विद्यालय खोलने का फैसला 

    इधर, राज्य सरकार ने गोड्डा की जगह दुमका में सैनिक विद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया है। यह सैनिक विद्यालय जरमुंडी में स्थापित होगा।

    इसे लेकर रक्षा मंत्रालय की सैनिक स्कूल सोसाइटी से उपलब्ध जमीन का निरीक्षण करने का अनुरोध किया गया है। सैनिक स्कूल सोसाइटी द्वारा जमीन का अनुमोदन किए जाने के बाद इसके हस्तांतरण की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Weather: रामगढ़ में झमझम वर्षा की संभावना, कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को दी जरूरी सलाह