रांची-हटिया होकर चलने वाली 13 जोड़ी ट्रेनें 3 अक्टूबर तक रद, यात्रा से पहले चेक कर लें स्टेटस
चक्रधरपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक हटिया, रांची और राउरकेला से चलने वाली 13 जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी। ...और पढ़ें

13 जोड़ी ट्रेनें रद
HighLights
चक्रधरपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य जारी।
24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक ट्रेनें रद्द।
यात्री यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस जांचें।
जागरण संवाददाता, रांची। चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक हटिया, रांची और राउरकेला होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।
चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा (ए केबिन)-राउरकेला रेलखंड पर नान इंटरलाकिंग (एनआई) कार्य के कारण 24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान हटिया, रांची और राउरकेला होकर चलने वाली 13 जोड़ी महत्वपूर्ण यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है। इसके अलावा एक ट्रेन के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है।
रेलवे के इस फैसले से झारखंड, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश और जम्मू की ओर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपने इन तारीखों में यात्रा की योजना बनाई है तो स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें।
इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द
रेलवे के अनुसार हटिया-राउरकेला पैसेंजर (58659/58660), हटिया-झारसुगुड़ा मेमू (18175/18176), टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (18601/18602), सम्बलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (18309/18310), राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस (18105/18106), हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस (18641/18642), गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस (15027/15028) और पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस (18451/18452) निर्धारित तिथियों में रद्द रहेंगी।
तपस्विनी एक्सप्रेस एक घंटे देर से खुलेगी
रेलवे ने बताया कि 25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक हटिया से चलने वाली 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से रवाना होगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे संशोधित समय के अनुसार ही स्टेशन पहुंचे।
खबरें और भी
यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस या रेलवे हेल्पलाइन 139 पर अवश्य जांच लें। जिन यात्रियों की ट्रेन रद्द हुई है, वे रेलवे के नियमों के अनुसार टिकट रद कराकर पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद बंडामुंडा-राउरकेला रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और सुचारू होगा। हालांकि, अगले कुछ दिनों तक इस रूट पर यात्रा करने वालों को पहले से योजना बनाकर चलने की सलाह दी गई है।