हजारीबाग दुष्कर्म हत्या: DGP ने गठित की SIT, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट
हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले ने तूल पकड़ा है। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने घटना के त्वरित खुलासे के लिए प्रशि ...और पढ़ें

डीजीपी तदाशा मिश्रा। (फाइल फोटो)
HighLights
हजारीबाग में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म-हत्या।
डीजीपी ने मामले की जांच को एसआईटी गठित की।
एसआईटी को एक सप्ताह में प्रगति रिपोर्ट देनी होगी।
राज्य ब्यूरो, रांची। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में मंगला जुलूस देखने गई 12 साल की बच्ची की अपहरण के बाद दुष्कर्म व हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने घटना के त्वरित व खुलासे को लेकर तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
हजारीबाग जिले में पदस्थापित प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी नागरगोजे शुभम भाउसाहेब के नेतृत्व में गठित एसआईटी में विष्णुगढ़ के एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद व विष्णुगढ़ के थानेदार सह कांड के अनुसंधानकर्ता सपन महथा शामिल किए गए हैं।
एसआईटी को एक सप्ताह के भीतर प्रगति रिपोर्ट व अब तक हुई कार्रवाई से संबंधित जानकारी डीजीपी को सौंपनी है।
गौरतलब है कि 24 मार्च को मंगला जुलूस देखने के लिए 12 साल की बच्ची अपनी मां के साथ गई थी।
इसके बाद उसका अपहरण हो गया था। अगले दिन 25 मार्च को उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। आशंका जताई गई थी कि दुष्कर्म के बाद अपराधियों ने उसकी निर्मम हत्या कर दी थी।
इस घटना के बाद से ही विभिन्न संगठनों में उबाल है। हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर विभिन्न संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दे रखी है।
यह भी पढ़ें- दुष्कर्म और हत्या के विरोध में 30 मार्च को हजारीबाग बंद करेगी भाजपा, कांग्रेस ने जल्द गिरफ्तारी की मांग की