Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi में अचानक हुई तेज बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, तालाब में तब्‍दील हुए इलाके; सड़कों पर लगा रहा जाम

    Updated: Mon, 20 May 2024 07:36 AM (IST)

    Jharkhand Weather Update रांची में रविवार को दूसरे पहर में मेघ गर्जन के साथ हुई तेज बारिश से तापमान में भले ही गिरावट आई है लेकिन कई जगह जल जमाव होने ...और पढ़ें

    रांची में रविवार को हुई तेज बारिश के बाद का नजारा।
    रांची में रविवार को हुई तेज बारिश के बाद का नजारा।

    राकेश कुमार सिन्हा, रांची। Jharkhand Weather Forecast : झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को दूसरे पहर में मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश हुई। इससे नगर निगम की व्यवस्था की पोल खुल गई। वहीं मूसलाधार बारिश से रांची शहर पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया।

    बारिश से अस्‍त-व्‍यस्‍त हुआ रांची

    मूसलधार बारिश के बाद शहरी क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में नाली का गंदा पानी सड़क पर आ गया। शहर की कई सड़कों पर पानी पूरी तरह से भर गया, जिससे उस सड़क से गुजरने वाले वाहनों के छींटे पड़ने से राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों की झड़प भी हुई। वहीं शहर के कई स्थानों पर पेड़, गुमटी, बिजली पोल गिर गए। जिससे आम लोगों को परेशानी हुई।

    जलजमाव से सड़कों पर लगा जाम

    इधर, रविवार को अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। जिससे लोगों को इस उमस भरी गर्मी में राहत मिली। रुक-रुककर बादलों की तेज गर्जन सुनाई दे रही थी। इसके साथ रांची में जोरदार बारिश हुई। जिससे शहर पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया।

    रांची के प्रगति पथ (आक्सफोर्ड स्कूल के पास) पर जलजमाव के कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्थिति ऐसी हो गई थी कि उस पथ पर लोगों को पैदल चलने में काफी मुश्किल हो रही थी।

    वहीं बहु बाजार के पास बीच सड़क पर एक गुमटी के गिरने और सिरम टोली चौक से गोस्नर कालेज के रास्ते बीच सड़क में पेड़ गिरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर ओवर ब्रिज वाली सड़क में जलजमाव से काफी समय तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही।

    खबरें और भी

    बारिश से तापमान में आई गिरावट

    बारिश के साथ मंद-मंद ठंडी हवा बहने से मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में बादल घिर आए और दिन में अंधेरा छा गया। झमाझम बारिश होने से मौसम बदल-बदला सा नजर आने लगा।

    बारिश की वजह से तापमान में भी अचानक गिरावट आ गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। वहीं तेज बारिश से ग्रामीण क्षेत्र के खेत खलिहान में रखे फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी खराब सड़कों पर जलजमाव होने से लोग परेशान हैं।

    23 मई से राहत की उम्मीद

    तीन दिनों तक छाए रहेंगे आंशिक बादल, गरज के साथ बारिश भी होगी। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 20 से 22 मई तक रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

    20 मई को गरज वाले बादल बनने के साथ तेज बारिश की संभावना है। 21 और 22 मई को बारिश होने की संभावना है। वहीं 23 मई से मौसम में बदलाव के साथ मौसम सुहाना होगा।

    ये भी पढ़ें: 

    'नकली रामभक्तों की साजिश का शिकार हुए हेमंत सोरेन', कांग्रेस विधायक ने दिया विवादित बयान; मच गया सियासी संग्राम

    PM Modi Jharkhand Visit: 'ये हमेशा निवेशकों को डराते हैं', PM मोदी ने कांग्रेस गठबंधन को बताया विकास विरोधी