विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hemant Soren: हेमंत सोरेन के इस प्लान में फंस सकती है BJP, ऐसे रचा जा रहा चक्रव्यूह; प्रदेश की सियासत हुई तेज

Published: Sun, 30 Jun 2024 09:01 AM (IST)

Jharkhand Politics झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल से रिहा होते ही पूरे एक्शन मोड में आ गए हैं। ...और पढ़ें

हेमंत सोरेन भाजपा को घेरने का बना रहे प्लान (जागरण)
हेमंत सोरेन भाजपा को घेरने का बना रहे प्लान (जागरण)

HighLights

  1. जेल से रिहा होने के बाद बढ़ रही हेमंत सोरेन की गतिविधियां, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम की तैयारियां
  2. झामुमाे के कार्यक्रमों में शामिल होंगे कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ता भी, बनेगा चुनावी माहौल
  3. हेमंत सोरेन जमीन घोटाले मामले में 6 महीने बाद जमानत पर बाहर निकले हैं

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Political News: जेल से रिहा होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरी तरह से पुराने फॉर्म में आ गए हैं। वह एक ऐसा प्लान बना रहे हैं जिसमें भाजपा बुरी तरह फंस सकती है।

हेमंत सोरेन के कदम से कदम मिलाकर चलेगी आरजेडी और कांग्रेस

दरअसल, हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सभी जिलों में आभार यात्रा निकालने की योजना बना रहे हैं। तमाम जिलों में आभार यात्रा के माध्यम से राज्य के राजनीतिक तापमान को गर्म रखने के साथ ही इसका राजनीतिक फायदा भी उठाया जाएगा। झामुमो के साथ कदम-कदम पर कांग्रेस के कार्यकर्ता होंगे और दोनों दलों के निशाने पर भाजपा होगी।

इस प्रकार पूरा आयोजन आक्रामक रूप से राजनीतिक होगा और कांग्रेस के नेता हर प्रखंड, हर जिले में झामुमो के साथ होंगे और विधानसभा चुनाव के पूर्व सभी क्षेत्र का भ्रमण कर एक बड़ी लकीर खींच दी जाएगी।

सीट बढ़ने के बाद अब पूरे जोश में महागठबंधन

झारखंड में हाल में ही संपन्न लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के हिस्से की सीटों में बढ़ोतरी हुई है जिससे झामुमो, कांग्रेस और राजद को को नई ताकत मिली है। झामुमो और कांग्रेस के बीच समन्वय पहले से कहीं बेहतर है और दोनों दलों के सीनियर नेता इस समन्वय को और भी बढ़ाने में जुटे हुए हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर शनिवार को ही नई दिल्ली से रांची लौटे और लौटते ही उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक बयान देकर सभी को आगे की रणनीति का संकेत भी दे दिया।

उच्च न्यायालय की टिप्पणी पर चर्चा होनी चाहिए : राजेश ठाकुर

Jharkhand News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रांची पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अभी सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है हाईकोर्ट की टिप्पणी पर चर्चा की जानी चाहिए। एक मुख्यमंत्री को फंसाया जाता है, एक आदिवासी जिसे पूरा प्रदेश गुरुजी के नाम से सम्मान देता है उसके बेटे को फंसाया जाता है।

गुरुजी की लड़ाई महाजनों के खिलाफ रही और अब महाजनों की पार्टी ने साजिश कर हेमंत सोरेन को जेल भिजवाया। इस बात की चर्चा हो रही है कि किस तरह से एक स्वतंत्र एजेंसी सिर्फ और सिर्फ विपक्ष के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

आनेवाले समय में स्वतंत्री एजेंसी के ऐसे कार्यों का लोग विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में मध्यप्रदेश में आदिवासियों का अपमान किया गया है उसका बदला झारखंड के लोगों ने लिया है। उन्हें माफी मांगनी है तो घूमना तो पड़ेगा ही।

ये भी पढ़ें

Jharkhand Weather Today: झारखंड में मानसून ने बदला इरादा, इन 8 जिलों के लोग जरूर रहें सावधान; अलर्ट जारी

Jharkhand News: टाटा-हटिया एक्सप्रेस 6 दिन रहेगी रद्द, 3 और 6 जुलाई को होगा रूट में बदलाव; सामने आई ये वजह