विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather Today: पूरे झारखंड में मानसून हुआ सक्रिय, इन 8 जिलों के लोग जरूर रहें सावधान; अलर्ट जारी

Published: Sat, 29 Jun 2024 08:16 AM (GMT+05:30)

Jharkhand Weather झारखंड के लोगों के लिए बड़ी खबर है। यहां अब मानसून का प्रभाव अचानक से बढ़ गया है ...और पढ़ें

झारखंड में बिगड़ने वाला है मौसम (जागरण)
झारखंड में बिगड़ने वाला है मौसम (जागरण)

HighLights

  1. 29 जून से दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह से होगा सक्रिय
  2. 7 दिन की लगभग देरी से राज्य में मानसून ने किया था प्रवेश
  3. 53.2 मिमी मात्र वर्षा हुई है जो सामान्य की लगभग एक तिहाई है

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather: करीब एक सप्ताह की देरी से मानसून ने प्रदेश में प्रवेश किया था इसके बाद से 28 जून तक मानसूनी गतिविधि राजधानी समेत पूरे राज्य में कमजोर रही। वहीं 29 जून से दक्षिण-पश्चिमी मानसून के नेक इरादे सामने आ सकते हैं। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में झमाझम वर्षा के संकेत हैं।

एक जून से 28 जून तक पूरे राज्य में मानसून कमजोर रहा है और इस दौरान राज्य में सामान्य वर्षापात 170.3 मिमी के मुकाबले मात्र 53.2 मिमी हुई है जो कि सामान्य से 69 प्रतिशत कम है। इस दौरान राजधानी रांची में सामान्यत: 179.7 मिमी वर्षा होती है लेकिन कमजोर मानसून की वजह से मात्र 77.4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है जो कि सामान्य से 57 प्रतिशत कम कम है।

अगले तीन दिनों तक जोरदार वर्षा के हैं संकेत 

लगातार बढ़ रहे बादलों के दबाव से संभावना जताई जा रही है कि अगले तीन दिनों तक जोरदार वर्षा हो सकती है। यह भी बताया जा रहा है कि इस वर्ष इसका सीधा असर किसानी पर भी पड़ेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान की बात करें तो राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

इन जिलों के लिए केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है और आमजनों से वर्षा के दौरान वज्रपात की संभावना को लेकर बाहर न निकलने की अपील की गई है। कमोबेश यही स्थिति 30 जून को भी देखने को मिलेगी। जबकि एक जुलाई को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज में तेज वर्षा होने के संकेत हैं।

कहां कितनी हुई वर्षा 

जिला वास्तविक वर्षापात सामान्य वर्षापात

बोकारो 49.8 मिमी 149.4 मिमी

चतरा 40.1 मिमी 141.7 मिमी

देवघर 34.4 मिमी 166.6 मिमी

धनबाद 80.8 मिमी 186.3 मिमी

दुमका 47.7 मिमी 178.8 मिमी

पूर्वी सिंहभूम 46.9 मिमी 217 मिमी

गढ़वा 16 मिमी 117.5 मिमी

गिरिडीह 45.2 मिमी 165 मिमी

गोड्डा 36.9 मिमी 152.1 मिमी

गुमला 91.5 मिमी 175.3 मिमी

हजारीबाग 53.6 मिमी 170.2 मिमी

जामताड़ा 66.2 मिमी 184.5 मिमी

खूंटी 56.8 मिमी 183.7 मिमी

कोडरमा 31.1 मिमी 137.9 मिमी

लातेहार 27.1 मिमी 158.4 मिमी

लोहरदगा 41.2 मिमी 174.8 मिमी

लोहरदगा 41.2 मिमी 174.8 मिमी

पाकुड़ 20.9 मिमी 209.1 मिमी

पलामू 49.8 मिमी 149.4 मिमी

रामगढ़ 36.7 मिमी 174.1 मिमी

साहिबगंज 25.6 मिमी 198.7 मिमी

सरायकेला खरसावां 63.1 मिमी 189 मिमी

सिमडेगा 92.1 मिमी 214.9 मिमी

पश्चिमी सिंहभूम 66.7 मिमी 183.4 मिमी

बीते 24 घंटे का ऐसा रहा मौसम  

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन एवं आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 32.4 मिमी पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी में रिकार्ड की गई। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री डाल्टनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ये भी पढ़ें

Jharkhand Weather Today: झारखंड में इस तारीख से 3 दिन लगातार बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज आंधी; पढ़ें आज का मौसम

Jharkhand में अब 200 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, 15 लाख का मिलेगा स्वास्थ्य बीमा; कुल 40 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।