यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Weather Today: झारखंड में इस तारीख से 3 दिन लगातार बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज आंधी; पढ़ें आज का मौसम
Jharkhand Weather भीषण गर्मी के बाद अब झारखंड में बारिश ने लोगों को राहत देनी शुरू कर दी है। मानसून के प्रवेश के साथ ही कई जिलों में तेज बारिश हो रही ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड में 29 जून से 1 जुलाई तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- इस बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा बनता हुआ नजर आ रहा है।
- धनबाद में मानसूनी बारिश का ग्राफ सामान्य से काफी पीछे है।
जागरण संवाददाता, धनबाद/रांची। Jharkhand Weather News: मानसून की धीमी गति के बीच शनिवार से तीन दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 जून से एक जुलाई तक राज्य के सभी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को भी कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है।
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती घेरा
इस बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा बन गया है। इसका प्रभाव भी धनबाद पर दिखने का अनुमान है। गर्जन और तेज हवाओं का झोंका आ सकता है। इसकी रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा तक रहेगी। वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। शनिवार से बारिश शुरू होने से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
दिनभर अते-जाते रहे बादल, कहीं-कहीं बूंदाबांदी
राज्य में मानसून बेहद कमजोर, धनबाद में अब तक सामान्य से 55 फीसद कम वर्षा