Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hemant Soren: इधर हेमंत को मिली जमानत, उधर BJP ने सेट कर दिया 'गेम'; CM हिमंत की ड्यूटी फिक्स!

    Updated: Fri, 28 Jun 2024 10:30 PM (IST)

    Hemant Soren News इधर हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट ने जमीन घोटाला मामले में जमानत दी उधर बीजेपी एक्टिव मोड में आ गई। बीजेपी ने असम के मुख्यमंत्री ह ...और पढ़ें

    झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन और असम CM हिमंत बिस्व सरमा (फोटो- ANI)
    झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन और असम CM हिमंत बिस्व सरमा (फोटो- ANI)

    HighLights

    1. हिमंत बिस्व सरमा कल रांची में भाजपा नेताओं संग बैठक करेंगे
    2. भाजपा के चुनाव सह प्रभारी सरमा आदिवासी नेताओं से करेंगे चर्चा
    3. हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट ने जमीन घोटाला मामले में बेल दी है

    राज्य ब्यूरो, रांची। Himanta Biswa Sarma असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के लिए भाजपा के सह प्रभारी बनाए गए हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार को दिनभर के प्रवास पर रांची आ रहे हैं। यहां वो प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनावी रणनीति पर नेताओं संग चर्चा करेंगे।

    इसके अलावा हिमंत बिस्व सरमा भाजपा के आदिवासी नेताओं से मुलाकात करेंगे और पार्टी को जीत दिलाने के लिए उनसे मंत्रणा भी करेंगे।

    उनका पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, दुमका से लोकसभा प्रत्याशी रहीं सीता सोरेन, चाईबासा की प्रत्याशी गीता कोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता अरुण उरांव से मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

    गठबंधन सरकार से त्रस्त है झारखंड की जनता: बाबूलाल

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, अभियान, 20 जून को प्रस्तावित कार्यसमिति बैठक,अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। बै

    ठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की जनता गठबंधन सरकार से त्रस्त है। आइएनडीआइए के खिलाफ जनता ने मतदान किया। एनडीए को नौ सीट देकर प्रदेश की जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के अपनी बड़ी भूमिका निभाई है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Hemant Soren: हेमंत सोरेन बनेंगे झारखंड के CM? जेल से निकलते ही अटकलें तेज; बाबा शिबू ने दे दिया आशीर्वाद

    ये भी पढ़ें- Hemant Soren Bail: क्या बेकसूर हैं पूर्व CM हेमंत सोरेन? झारखंड HC ने जमानत देते हुए कह दी 3 बड़ी बातें