जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाएगी सरकार, सीएम हेमंत सोरेन ने DC को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ भाई-बहन सुशील और मंजू की शिक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। ...और पढ़ें
-1782506747663_m.webp)
सीएम हेमंत सोरेन। (फाइल फोटो)
HighLights
मुख्यमंत्री ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा का निर्देश दिया।
अभिभावक बालमुनि को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा।
उपायुक्त ने सीएम के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई शुरू की।
राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ भाई-बहन को शिक्षा प्रदान करने तथा उनके अभिभावक को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश जिले के उपायुक्त को दिए हैं।
दोनों बच्चों सुशील और मंजू के अनाथ होने से उनकी शिक्षा बाधित होने की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने एक्स पर मामले की जांच कर उनकी शिक्षा के लिए जरूरी सहायता प्रदान करने के निर्देश उपायुक्त को दिए।
साथ ही उनके अभिभावक बड़ी मां बालमुनि को भी सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश देते हुए कृत कार्रवाई से सूचित करने को कहा है।
.@dcjamtara उक्त मामले की जांच कर नौनिहालों मंजू और सुशील की शिक्षा हेतु हर जरूरी सहायता प्रदान कर सूचित करें।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 26, 2026
साथ ही उनकी अभिभावक बालमुनि जी को भी हर जरूरी सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु कार्रवाई कर सूचित करें। https://t.co/xvTI7GmHH3
मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही उपायुक्त एक्शन में आए। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि कि मामले को संज्ञान में लेकर दोनों बच्चों को स्कालरशिप एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही उनके अभिभावक को भी नियमानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें- झारखंड हाई कोर्ट ने CM हेमंत सोरेन को दी राहत, 2014 में दर्ज मामले में कार्यवाही रद