Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: 'गोगो दीदी का फॉर्म भरवाकर महिलाओं से 500 रुपये...', झामुमो ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

    Updated: Sat, 04 Jan 2025 07:29 PM (IST)

    Gogo Didi Yojana झामुमो ने भाजपा द्वारा वादा किए गए गोगो दीदी योजना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। झामुमो ने भाजपा नेताओं पर वसूली के आरोप लगाए हैं। झाम ...और पढ़ें

    हेमंत सोरेन सरकार ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप (जागरण)
    हेमंत सोरेन सरकार ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप (जागरण)

    HighLights

    1. झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए
    2. झामुमो बोली- सरकार कराएगी महिलाओं से वसूले गए पैसे वापस

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Political News Hindi: हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने हेमंत सरकार की मंईयां सम्मान योजना को टक्कर देने के लिए सत्ता में आने पर 2100 रुपये मासिक वाली गोगो दीदी स्कीम की घोषणा की थी। लेकिन भाजपा वालों ने इस स्कीम के नाम पर खेला कर दिया है।

    भाजपाइयो ने महिला से वसूले 500-500 रुपये: झामुमो

    सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आरोप लगाया है कि भाजपाइयों ने चुनाव के दौरान गोगो दीदी का फार्म महिलाओं से भरवाकर प्रति फार्म 500 रुपये वसूले।

    राज्य सरकार महिलाओं से वसूले गए पैसे वापस कराएगी। पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा की योजना फर्जी थी।

    उन्होंने केंद्र सरकार को चुनौती दी कि अगर महिलाओं के सशक्तीकरण की चिंता है तो राष्ट्रीय स्तर पर गोगो दीदी स्कीम क्यों नहीं लागू करते? हेमंत सरकार की प्राथमिकता महिला सशक्तीकरण है।

    हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि दिसंबर से मंइयां सम्मान राशि 2500 रुपए किया जाएगा, जिसे पूरा किया गया। देश में पहली बार कोई सरकार इतनी बड़ी संख्या में 56 लाख महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह दे रही है। जिनके खाते में दिसंबर महीने का पैसा नहीं गया है तो उनको एक साथ 5000 रुपये डाले जाएंगे।

    भाजपा को एक माह में नहीं मिला विधायक दल का नेता

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वे काफी विद्वान हैं। विधानसभा गठन का एक महीना से अधिक समय हो गया, लेकिन उनको अभी तक विधायक दल का नेता नहीं मिला है।

    वे धान के अधिकतम समर्थन मूल्य की बातें कर रहे हैं तो उन्हें बताना चाहिए कि अपने कार्यकाल में उन्होंने एमएसपी पर कब धान की खरीदारी की।

    देश में सैकड़ों किसानों की जान चली गई। केंद्रीय कृषि मंत्री चार महीने तक झारखंड में बैठे थे। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सारी सरकारी नियुक्तियां इस वर्ष हो जाएंगी। युवा भाजपा के कुचक्र में नहीं पड़ें।

    क्या थी भाजपा की गोगो दीदी योजना

    • झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा राज्य में महिलाओं से गोगो दीदी योजना के तहत फार्म भरवा रही थी।
    • इसमें कहा गया था कि विधानसभा चुनाव के बाद अगर भाजपा की सरकार बनती है तो उन्हें प्रतिमाह 2100 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।
    • प्रदेश भाजपा ने पांच अक्टूबर से इसके लिए बूथ स्तर पर अभियान भी चलाया था, झारखंड के सभी बूथ पर 100 फार्म भराने का लक्ष्य रखा गया था।

    ये भी पढ़ें

    खबरें और भी

    Jharkhand News: निलंबित IAS पूजा सिंघल मामले में नया मोड़, अब झारखंड हाईकोर्ट ने दे दिया ये आदेश

    Jharkhand News: झारखंड के 4 IPS अधिकारी को लेकर बड़ा अपडेट, अब केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी