Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: झारखंड के 4 IPS अधिकारी को लेकर बड़ा अपडेट, अब केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी

    Updated: Fri, 03 Jan 2025 03:11 PM (IST)

    झारखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारी केंद्र में आइजी रैंक में इंपैनल हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दो जनवरी को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। ...और पढ़ें

    आईपीएस पंकज कंबोज समेत 4 अधिकारी केंद्र भेजे गए (जागरण)
    आईपीएस पंकज कंबोज समेत 4 अधिकारी केंद्र भेजे गए (जागरण)

    HighLights

    1. झारखंड के 4 दिग्गज आईपीएस अधिकारी केंद्र में देंगे सेवा
    2. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: झारखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारी केंद्र में आइजी रैंक में इंपैनल हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दो जनवरी को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

    जारी अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2005 बैच के आइपीएस अधिकारी झारखंड पुलिस के आईजी प्रोविजन पंकज कंबोज के अलावा 2006 बैच के आइपीएस अधिकारी बोकारो के आईजी डॉ. माइकल राज एस., आइजी प्रशिक्षण ए. विजयालक्ष्मी व केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआइ में पदस्थापित अनूप टी. मैथ्यू शामिल हैं।

    केंद्र ने पूरे देश के 71 आइपीएस अधिकारियों को आइजी रैंक में इंपैनल किया है, जिनमें ये चारों शामिल हैं।

    बता दें कि आईजी यानी इंस्पेक्टर जनरल एक पुलिस अधिकारी का पद है, जो पुलिस विभाग में एक उच्च स्तरीय अधिकारी होता है।  

    आईजी का क्या काम होता है?

    प्रशासनिक कार्य

    •  पुलिस जिलों का प्रशासनिक नियंत्रण।
    •  पुलिस कर्मियों की नियुक्ति, स्थानांतरण और पदोन्नति।
    •  पुलिस विभाग के बजट का प्रबंधन।

    कानून व्यवस्था और सुरक्षा

    •  कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रणनीति तैयार करना।
    •  अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी।
    •  सार्वजनिक सुरक्षा और सामाजिक शांति बनाए रखना।

    जांच और अनुसंधान

    •  महत्वपूर्ण मामलों की जांच का निर्देशन।
    •  अनुसंधान और खुफिया संग्रहण।
    •  जांच रिपोर्टों का विश्लेषण और कार्रवाई।

    अन्य कार्य

    •  पुलिस प्रशिक्षण और विकास।
    •  पुलिस कर्मियों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा।
    •  सरकार और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय।

    आईजी का पद एक महत्वपूर्ण और जिम्मेदार पद है, जिसमें पुलिस विभाग के प्रशासन, कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता होती है।

    तीन IPS अधिकारियों को DGP ने किया सम्मानित

    झारखंड कैडर के 2012 बैच के तीन आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को सीनियर सिलेक्शन ग्रेड (एसएसपी रैंक) का बैज लगाकर सम्मानित किया।

    सम्मानित होने वाले अधिकारियों में किशोर कौशल, आनंद प्रकाश व अंजनी कुमार झा शामिल हैं। तीनों एक जनवरी से सीनियर एसपी रैंक में आ गए हैं। राज्य सरकार चाहे तो इन्हें किसी भी रेंज का प्रभारी डीआइजी बना सकती है।

    इस मौके पर पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता के अलावा आइजी जैप राजकुमार लकड़ा, आइजी मुख्यालय मनोज कौशिक, आइजी प्रशिक्षण ए. विजयालक्ष्मी, डीआइजी झारखंड जगुआर इंद्रजीत महथा, डीआइजी कार्मिक नौशाद आलम, डीआइजी संचार एवं तकनीकी सेवाएं अश्विनी कुमार सिन्हा, समादेष्टा जैप-10 होटवार पीयूष पांडेय, एसपी विशेष शाखा मनीष टोप्पो व एसपी अभियान अमित रेणु तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर खुशखबरी, इस दिन अकाउंट में आएंगे 5 हजार रुपये

    Hemant Soren: अब हेमंत सोरेन इस मामले में बन जाएंगे 'किंग'; BJP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका