Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर खुशखबरी, इस दिन अकाउंट में आएंगे 5 हजार रुपये

    Updated: Fri, 03 Jan 2025 06:30 AM (IST)

    मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार जनवरी माह में 56 लाख महिला लाभुकों के खाते में 5-5 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित करेगी। दिसंबर-202 ...और पढ़ें

    मंईयां सम्मान योजना की राशि को लेकर खुशखबरी (जागरण)
    मंईयां सम्मान योजना की राशि को लेकर खुशखबरी (जागरण)

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम छह जनवरी को
    2. जनवरी में ही 56 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में भेजे जाएंगे पैसे

    राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य सरकार की तैयारी जनवरी माह में प्रत्येक महिला के खाते में पांच-पांच हजार रुपये की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित करने की है। इसके तहत दिसंबर-2024 की राशि 6 जनवरी तथा जनवरी-2025 की 11 जनवरी को जारी की जाएगी।

    56 लाख महिला लाभुकों को मिलेगा लाभ

    राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत छह जनवरी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम नामकोम के खोजाटोली स्थित आर्मी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 56 लाख महिला लाभुकों के खाते में हस्तांतरित करेंगे। हालांकि, कई लाभुकों के खाते में पहले ही राशि हस्तांतरित कर दी गई है।

    मुख्यमंत्री सांकेतिक रूप से पांच लाभुकों को राशि प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने पहले ही राशि सभी जिलों को जारी कर दी है।

    छह जनवरी को महिलाओं के खाते में राशि पहुंचने की सूचना उनके मोबाइल पर भेजी जाएगी, जिसके लिए राज्य सरकार ने डेढ़ करोड़ बल्क एसएमएस का पैक खरीदा है।

    पहले यह कार्यक्रम 28 दिसंबर को ही आयोजित होनेवाला था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। बताते चलें कि इस योजना के तहत मिलनेवाली राशि एक हजार रुपये से बढ़ाकर ढाई हजार रुपये कर दी गई है।

    मंईयां सम्मान योजना में अब तक क्या सब हुआ

    • लाभुक महिलाओं को अबतक चार किस्त में राशि मिल चुकी है।
    • इस योजना की लांचिंग सबसे पहले 18 अगस्त को हुई थी।
    • इसके बाद प्रमंडलवार आयोजन कर लाभुकों के खाते में राशि हस्तांतरित की गई।
    • शुरू में इस योजना का लाभ 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को मिलना था।
    • बाद में 18 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं को इस योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया।
    • विधानसभा चुनाव के दौरान इस योजना के तहत मिलनेवाली राशि एक हजार से बढ़ाकर 2,500 करने की घोषणा की थी।
    • चुनाव में जीत मिलने के बाद राज्य सरकार ने इसे लागू करने का निर्णय लिया।
    • झारखंड विधानसभा चुनाव में मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार के लिए कारगर साबित हुई
    • हेमंत सोरेन को बंपर वोट दिलाने में इस योजना का बड़ा हाथ रहा
    • मंईयां सम्मान योजना को लेकर झारखंड की गरीब महिलाओं में भारी उम्मीद थी
    • भाजपा ने मंईयां की काट में गोगो दीदी की घोषणा की थी

    Hemant Soren: अब हेमंत सोरेन इस मामले में बन जाएंगे 'किंग'; BJP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका

    खबरें और भी

    Neera Yadav: कौन हैं नीरा यादव? जिन्हें झारखंड विधानसभा में बनाया जा सकता है नेता प्रतिपक्ष