Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हेमंत सोरेन झारखंड के शेर हैं...', ED-BJP के खिलाफ JMM ने खोला मोर्चा; किया जमकर विरोध-प्रदर्शन

    By Ketan Anand Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 28 Jan 2024 05:55 PM (IST)

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ईडी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाकर शनिवार शाम पलामू में मशाल जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन किया है। इससे पहले झामुमो के स्थानीय ज ...और पढ़ें

    'हेमंत सोरेन झारखंड के शेर हैं...', ED-BJP के खिलाफ JMM ने खोला मोर्चा;
    'हेमंत सोरेन झारखंड के शेर हैं...', ED-BJP के खिलाफ JMM ने खोला मोर्चा;

    HighLights

    1. झामुमो ने मशाल जुलूस निकाल भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा,
    2. झारखंड के शेर हैं हेमंत सोरेन: राजेंद्र सिन्हा
    3. फोटो कैप्शन: मशाल जुलूस में शामिल झामुमो जिलाध्यक्ष व अन्य

    संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड मुक्ति मोर्चा की पलामू इकाई ने ईडी का दुरुपयोग करने के आरोप के तहत शनिवार की शाम मशाल जुलूस निकालकर विरोध व्यक्त किया है। इससे पहले झामुमो के स्थानीय जिला कार्यालय से झामुमो के नेता व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस के साथ बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया।

    जुलूस का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा, ईडी व केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई झारखंड सरकार को परेशान कर रही हे। सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार का अस्थिर करने के लिए परेशान किया जा रहा है।

    ईडी व भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन 

    इस जुलूस में मुख्य रूप से सचिव सन्नू सिद्धिकी, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी, मुन्ना सिन्हा, मनोज गुप्ता शामिल थे। सभी झामुमो के नेता ईडी व भाजपा के खिलाफ नारे भी लगा रहे थे। स्थानीय छह मुहान पर आयोजित एक नुक्कड़ सभा में जिलाध्यक्ष लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को परेशान करना भाजपा को बहुत महंगा पड़ेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आंदोलनकारी के बेटे हैं, झामुमो पार्टी का जन्म ही आंदोलन से हुआ है।

    कहा कि भाजपा आज झारखंड के विकास को पचा नहीं पा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री अपने कुशल नेतृत्व से भाजपा के हर षड्यंत्र को नाकाम कर चुके हैं। अब तो जनता भी समझ चुकी है कि झारखंड के शेर हैं हेमंत सोरेन है। आने वाले हर चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।

    खबरें और भी

    ये लोग रहे मौजूद 

    मौके पर राकेश सिन्हा, कमाल खान, असफर रब्बानी, रंजन चंद्रवंशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, नगर अध्यक्ष रंजीत जयसवाल, दीपू चौरसिया, ललन चौधरी, प्रदीप सिंह, शाहबाज खान, सोनम खान, मन्नत बग्गा, मुकेश चौधरी, यशवंत सिंह, बबलू चौधरी, देवानंद भारद्वाज, अरविंद कुमार, रंजीत सिंह, कमरुद्दीन अंसारी, नीतीश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें: PM Modi: पीएम मोदी 4 फरवरी को धनबाद में भरेंगे हुंकार, रैली में इन जिलों से हजारों लोग होंगे शामिल

    ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार के इस्तीफे पर झारखंड से भी आया रिएक्शन, इस दिग्गज नेता ने दी प्रतिक्रिया; कहा- हमने तो पहले ही...