यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hemant Soren: चम्पाई सोरेन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, हेमंत ने पेश किया CM बनने का दावा
Hemant Soren Jharkhand CM झारखंड में सुबह से ही सियासी हलचल तेज रही। हेमंत सोरेन को फिर से झारखंड का मुख्यमंत्री बनाने की बात कही जा रही थी। इसके लिए ...और पढ़ें

HighLights
- पुडुचेरी दौरे पर गए थे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन
- राज्यपाल के लौटते ही चम्पाई और हेमंत ने राजभवन गए
- आईएनडीआईए की मीटिंग में सीएम पद के लिए हेमंत के नाम पर लगी थी मुहर
- 7 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं हेमंत सोरेन
जागरण टीम, रांची। Jharkhand New CM Hemant Soren: चम्पाई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के समक्ष सीएम बनने की पेशकश की है। उन्होंने राज्यपाल को विधायकों से प्राप्त समर्थन पत्र भी सौंपा है।
कुछ देर पहले ही चम्पाई सोरेन राजभवन पहुंचे। उनके साथ में हेमंत सोरेन समेत अन्य वरीय नेता भी मौजूद थे।सात जुलाई को हेमंत सोरेन सीएम पद की शपथ लेंगे।
कुछ देर पहले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन राजभवन पहुंचे। राजभवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वरीय पुलिस पदाधिकारी राज्यपाल को एयरपोर्ट से लेकर आए।
हेमंत सोरेन की रांची में आईएनडीआईए के विधायकों के साथ मीटिंग (Hemant Soren Meeting) पूरी हो चुकी है। हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री (Jharkhand New CM Hemant Soren) बनने के लिए विधायक दल के नेता चुने गए।

हेमंत सोरेन की इस हाईलेवल मीटिंग में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल हुए। गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की हेमंत सोरेन के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

कल्पना सहित तमाम विधायक मौजूद
बैठक में कल्पना सोरेन, इरफान अंसारी सहित झामुमो, कांग्रेस, राजद समेत सत्तारूढ़ आईएनडीआईए के सभी विधायक शामिल हुए।
(1).jpg)
विधायकों को अनिवार्य रूप से बैठक में शामिल होने का निर्देश
बता दें कि रांची में होने वाली इस बैठक के लिए आईएनडीए के सभी विधायकों को अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए कहा गया था। मीटिंग के लिए चंपई सोरेन ने भी अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया था।
खबरें और भी
सत्यानंद भोक्ता का बड़ा दावा
इधर, दैनिक जागरण से बात करते हुए चतरा से राजद विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने खुलासा किया है कि बैठक में हेमंत सोरेन का एक बार फिर विधायक दल का नेता चुना जाना तय है।

उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुना जाएगा। इसके बाद चंपई सोरेन (Champai Soren Resign) पद से त्यागपत्र देंगे। चंपई सोरेन के त्यागपत्र के बाद हेमंत सोरेन नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन के साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे। उन्होंने दावा किया कि मंत्रियों की लिस्ट में उनका भी नाम शामिल है।