Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hemant Soren New Cabinet: कांग्रेस से मंत्रिमंडल में होंगे 2 नए चेहरे, कौन हैं वो धुरंधर? यहां जानें सबकुछ

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 08:22 PM (IST)

    झारखंड में 28 नवंबर को नई सरकार का गठन होगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नई सरकार के गठन और विधायक दल के नेता और मंत्रिमंडल में मंत्री पद को लेकर च ...और पढ़ें

    कांग्रेस से मंत्रिमंडल में होंगे 2 नए चेहरे, कौन हैं वो धुरंधर?
    कांग्रेस से मंत्रिमंडल में होंगे 2 नए चेहरे, कौन हैं वो धुरंधर?

    HighLights

    1. प्रदेश कांग्रेस की ओर से आलाकमान का अधिकृत किए जाने के बाद अटकलों का बाजार गर्म
    2. आदिवासी, अल्पसंख्यक, सामान्य और पिछड़ा वर्ग से एक-एक लोगों को कैबिनेट में जगह तय
    3. नई कैबिनेट में एक बार फिर कांग्रेस कोटे से चार ही मंत्री होंगे, एक प्रमंडल से एक ही नाम होगा

    राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद रविवार को नई सरकार के गठन और इस क्रम में विधायक दल के नेता और मंत्रिमंडल में मंत्री पद को लेकर चर्चा हुई। बैठक में पाकुड़ की विधायक निशत आलम (आलमगीर आलम की पत्नी) और रामगढ़ की विधायक ममता देवी नहीं पहुंच सकी थीं।

    बाद में दोनों विधायक राजभवन जाने के क्रम में कांग्रेस विधायकों की टोली के साथ जुड़े। विधायक दल की बैठक में दल के नेता के लिए आलाकमान को अधिकृत करने का निर्णय लिया गया है। अटकलों के अनुसार आदिवासी को ही विधायक दल का नेतृत्व सौंपा जाएगा।

    सबसे सीनियर नेता डॉ. रामेश्वर उरांव का नाम आगे आ रहा है। प्रदीप यादव को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के पिछड़ा वर्ग के होने के कारण यह संभव नहीं है। एक वर्ग से एक ही व्यक्ति को कोई महत्वपूर्ण पद दिया जाएगा।

    एक प्रमंडल से एक ही मंत्री होगा- कांग्रेस

    मंत्रिमंडल को लेकर कांग्रेस में स्पष्ट तौर पर संदेश है कि एक प्रमंडल से एक ही मंत्री होगा। एसटी, ओबीसी, सामान्य और महिला वर्ग से मंत्री बनाए जाएंगे। अभी तक की अटकलों के अनुसार पार्टी के पास वही पुराने विभाग मौजूद रहेंगे।

    खबरें और भी

    कैबिनेट में डॉ. रामेश्वर उरांव और डॉ. इरफान अंसारी के नाम को लेकर कोई संशय नहीं है। पिछड़ा वर्ग से प्रदीप यादव का नाम सामने आ रहा है। प्रदीप यादव के पास छह बार विधानसभा पहुंचने का व्यापक अनुभव है।

    इसके अलावा सामान्य वर्ग एवं महिला कोटे से पिछली कैबिनेट में कृषि मंत्री रहीं दीपिका पांडेय सिंह का नाम भी अहम है। इन्हें एक बार फिर मौका मिल सकता है। सामान्य वर्ग से बेरमो के विधायक अनूप सिंह के नाम की भी चर्चा हो रही है।

    विधायक दल की बैठक में 16 में 14 विधायकों की मौजूदगी रही। कांग्रेस विधायक दल के नेता को लेकर प्रस्ताव पारित हुआ है कि पार्टी हाईकमान ही इस पर निर्णय लेंगे। सभी विधायकों के बारे में आलाकमान को जानकारी है। इन्हीं के बीच से किसी का चयन किया जाएगा। मंत्रिमंडल को लेकर बड़े साझीदार के साथ बैठक कर निर्णय लेंगे।-गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, झारखंड

    यह भी पढ़ें-

    केवल 1 फैक्टर से BJP का बिगड़ गया 'खेल', अब 28 नवंबर को हेमंत झारखंड की जनता को दे सकते हैं एक और गिफ्ट

    झारखंड में चुनाव का रिजल्ट आते ही मंइयां सम्मान योजना को लेकर आ गया नया अपडेट, दिसंबर में मिलेगी एक और खुशखबरी