Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केवल 1 फैक्टर से BJP का बिगड़ गया 'खेल', अब 28 नवंबर को हेमंत झारखंड की जनता को दे सकते हैं एक और गिफ्ट

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 06:44 PM (IST)

    Jharkhand Result झारखंड में हेमंत सोरेन ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त करते ...और पढ़ें

    28 को हेमंत सरकार का शपथ ग्रहण, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता
    28 को हेमंत सरकार का शपथ ग्रहण, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता

    HighLights

    1. हेमंत ने सौंपा इस्तीफा, 56 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपते हुए किया नई सरकार बनाने का दावा
    2. हेमंत कैबिनेट में झामुमो के छह, कांग्रेस के चार तथा राजद के एक मंत्री का फार्मूला तय

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को शानदार जीत मिलने के बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की प्रकिया तेज हो गई है।

    दरअसल, केवल एक फैक्टर से झारखंड में भाजपा को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। वो फैक्टर है मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना। इससे झामुमो को फायदा मिल गया है।

    अब नई सरकार के गठन के साथ ही 28 नवंबर को ही प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक हो सकती है। इसमें मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना में मिलनेवाली राशि 2,100 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये किया जा सकता है। झामुमो ने अपने घोषणापत्र में दिसंबर माह से यह राशि बढ़ाने का वादा किया था।

    रविवार को आइएनडीआइ गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक कर हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यपाल को 56 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपते हुई नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

    इसके बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए सरकार बनाने का न्योता दिया। हेमंत सोरेन अब 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले झारखंड के पहले नेता होंगे।

    राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने के निर्देश दिए। हेमंत सोरेन व उनके मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा। इसमें आइएनडीआइए के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इस बीच नई सरकार में मंत्री पद के बंटवारे का फार्मूला भी तय कर लिया गया है।

    हेमंत कैबिनेट में झामुमो के छह, कांग्रेस के चार और राजद के एक मंत्री होंगे। भाजपा माले की ओर से दावेदारी होने पर एक मंत्री पद उन्हें भी दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री के साथ 28 नवंबर को कांग्रेस और राजद के एक-एक मंत्री शपथ ले सकते हैं। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    खबरें और भी

    राजभवन में राज्यपाल से हेमंत की मुलाकात के दौरान उनके साथ कांग्रेस के झारखंड चुनाव पर्यवेक्षक तारिक अनवर, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, राजद के नवनिर्वाचित विधायक सुरेश पासवान सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

    हेमंत चौथी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

    हेमंत सोरेन चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में आइएनडीआइए के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव भाग ले सकते हैं।

    बैठक में विधायक दल के नेता चुने गए हेमंत सोरेन राजभवन जाने के पहले मुख्यमंत्री आवास में गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुनने की औपचारिकता पूरी की गई।

    बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला कांके रोड़ स्थित सरकारी आवास से राजभवन के लिए निकला। हेमंत सोरेन स्वयं अपनी कार ड्राइव कर रहे थे।

    राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि नई सरकार के गठन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इस प्रक्रिया के तहत राज्यपाल को इस्तीफा देते हुए आगामी सरकार के गठन को लेकर निवेदन और दावा पेश किया हैं। इसके बाद उन्होंने सरकार बनाने का न्योता हमें दिया हैं।

    सत्ता पक्ष के पास कितने विधायक

    • झामुमो : 34
    • कांग्रेस : 16
    • राजद : 04
    • भाकपा माले : 02

    यह भी पढ़ें-

    Maiya Samman Yojana: कब मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त? CM हेमंत ने नवरात्र के बीच दे दी एक और खुशखबरी

    Maiya Samman Yojana: मंइयां सम्मान योजना पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, हेमंत बोले- हार गया तानाशाह