विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेल में कैसी कटी हेमंत सोरेन की रात, खाने में क्या मिला? जिस बैरक में थे लालू, उसी में शिफ्ट किए गए पूर्व सीएम

By prince kumar Edited By: Shashank Shekhar
Published: Fri, 02 Feb 2024 08:49 AM (IST)

Hemant Soren News जमीन घोटाले में गिरफ्तारी के बाद विशेष अदालत ने गुरुवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ...और पढ़ें

Hemant Soren News जेल में कैसी कटी हेमंत सोरेन की रात, खाने में क्या मिला?
Hemant Soren News जेल में कैसी कटी हेमंत सोरेन की रात, खाने में क्या मिला?

HighLights

  1. हेमंत सोरेन ED की विशेष अदालत से सीधा जेल पहुंचे
  2. हेमंत को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार ले जाया गया

जागरण संवाददाता, रांची। जमीन घोटाले में गिरफ्तारी के बाद विशेष अदालत ने गुरुवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को न्यायिक हिरासत में होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागृह में भेज दिया। कारा के अंदर हेमंत सोरेन को कैमरे की निगरानी में रखा गया है।

जेल के अंदर उनका ठिकाना है- अपर डिवीजन सेल। इस सेल में राजनीतिक बंदियों को रखा जाता है। पूर्व मंत्री राजा पीटर (Raja Peter) को भी रखा गया था। पूर्व मुख्यमंत्री पर जेल प्रशासन की विशेष नजर है। जेल प्रबंधन ने पहली रात हेमंत सोरेन को खाने में रोटी-दूध और आलू-गोभी की सब्जी परोसा।

रात आठ बजे तक खाना खाने के लिए हेमंत सोरेन से दो बार पूछा गया। उन्होंने मना कर दिया। बाद में खाना खा लिया। जेल में हेमंत के पहुंचते ही बंदियों में इस बात को लेकर काफी चर्चा थी। सभी बंदी हेमंत सोरेन को देखना चाहते थे। लेकिन सुरक्षा कारणों से किसी बंदी को हेमंत के करीब नहीं जाने दिया गया।

कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया था कारागृह

होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागृह में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया। हेमंत सोरेन ईडी की विशेष अदालत से सीधा जेल पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ,सदर थानेदार और खेलगांव थानेदार स्काट कर रहे थे। जेल तक पहुंचाने के लिए ईडी के अधिकारी भी साथ में थे। उनके पहुंचने की सूचना से जेल के समीप सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

किसी वाहन चालक को आने जाने नहीं दिया जा रहा था। हेमंत जब जेल में प्रवेश कर गए तब आम लोगों के लिए यातायात सामान्य हुई। जेल परिसर में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री गाड़ी से उतरने के बाद बिना किसी से कोई बातचीत किए जेल परिसर में प्रवेश कर गए। इसके बाद पांच मिनट के अंदर ईडी के अधिकारी भी जेल से निकल गए।

जेल प्रशासन को जैसे सूचना मिली कि पूर्व मुख्यमंत्री को जेल लाया जा रहा है तो तीन वार्ड की सफाई की गई। इसमें एक वार्ड वह भी था, जिसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) रहते थे।

मुस्कराते हुए ED कोर्ट पहुंचे थे हेमंत सोरेन

रांची सिविल कोर्ट में गुरुवार दोपहर ढाई बजे हेमंत सोरेन को पेशी के लिए लाया गया। सफेद रंग की इनोवा गाड़ी की पिछली सीट से उतरते हुए उनके चेहरे पर मुस्कान थी। उन्होंने मीडियाकर्मी और लोगों को हाथ जोड़कर नमस्कार किया और हवा में हाथ लहराया। कोर्ट में जाते समय भी उनके चेहरे पर मुस्कान थी।

रिमांड आवेदन पर सुनवाई के बाद हेमंत सोरेन शाम साढ़े चार बजे अदालत कक्ष से बाहर निकले। इसके बाद उन्हें इनोवा गाड़ी से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: Hemant Soren News: हेमंत की भाभी के बयान ने सबको चौंकाया, अचानक दिल्ली से पहुंची रांची; बोलीं- गुस्सा आना...

ये भी पढ़ें: झारखंड में सियासी उथल-पुथल के बीच BJP की बड़ी बैठक आज, प्लान B पर बन सकती है रणनीति; दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।