Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन को ED कोर्ट से झटका, अब पहुंचे हाईकोर्ट; चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल हो पाएंगे?

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 09:01 PM (IST)

    हेमंत सोरेन ने चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए अब झारखंड हाई कोर्ट से औपबंधिक जमानत की गुहार लगाई है। हेमंत सोरेन की तरफ से एक दिन की जमानत ...और पढ़ें

    हेमंत सोरेन को ED कोर्ट से झटका, अब पहुंचे हाईकोर्ट; चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल हो पाएंगे? (फाइल फोटो)
    हेमंत सोरेन को ED कोर्ट से झटका, अब पहुंचे हाईकोर्ट; चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल हो पाएंगे? (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. ED कोर्ट से हेमंत सोरेन ने 13 दिनों की औपबंधिक जमानत मांगी थी
    2. ED कोर्ट ने राहत देने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी थी

    राज्य ब्यूरो, रांची। Hemant Soren जमीन घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर औपबंधिक जमानत मांगी गई है। उनकी ओर से अपने चाचा के श्राद्धकर्म में एक दिन की जमानत दिए जाने की गुहार लगाई गई है।

    कहा गया है कि छह मई को उन्हें अपने चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल होने की अनुमति दी जाए। इस मामले में तीन मई को सुनवाई होगी। बता दें कि निचली अदालत से हेमंत सोरेन ने 13 दिनों की औपबंधिक जमानत मांगी थी, लेकिन सुनवाई के बाद ईडी कोर्ट ने उन्हें राहत देने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी थी।

    जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन की जमानत पर सुनवाई कल

    बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाले के आरोपित हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। यह मामला ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। पिछली सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई थी।

    हेमंत सोरेन ने जमानत की गुहार लगाते हुए 15 अप्रैल को जमानत याचिका दाखिल की है। वह बड़गाई अंचल जमीन घोटाले के आरोप में 31 जनवरी से जेल में बंद है। मामले में ईडी ने जांच पूरी करते हुए 30 मार्च को हेमंत सोरेन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Supriyo Bhattacharya : 'बंद नहीं करूंगा बोलना', ED की कार्रवाई पर सुप्रियो भट्टाचार्य का बड़ा संकेत

    झारखंड में BJP को बड़ा झटका! चुनाव के बीच कई दिग्गज नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ