Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड में BJP को बड़ा झटका! चुनाव के बीच कई दिग्गज नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 08:00 PM (IST)

    Jharkhand Politics झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग चौथे चरण से शुरू होगी। मतदान की तारीखें नजदीक आते ही राज्य की सियासत तेज हो गई है। इसी बीच भा ...और पढ़ें

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की फाइल फोटो।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. सैड़कों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
    2. कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने माला-पट्टा पहनाकर सबका स्वागत किया

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Politics झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम ‘आ अब लौट चलें’ के तहत भाजपा के कार्यसमिति सदस्य मृत्युंजय शर्मा, जिला परिषद के पूर्व सदस्य संजय सिंह एवं उनके साथ भाजपा के मंडल महामंत्री सहित सैड़कों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

    इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने माला और कांग्रेस का पट्टा पहनाकर सभी का स्वागत किया। मौके पर ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के प्रति जिस प्रकार युवाओं का रुझान बढ़ा है इससे स्पष्ट दिख रहा है कि कांग्रेस के पांच न्याय और 25 गारंटी पर भरोसा बढ़ता जा रहा है।

    पुराने साथियों के कांग्रेस मजबूत होगी- प्रदीप

    कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि झारखंड में ऐसे समय में पुराने साथियों के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

    कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण के उपरांत मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि भाजपा अब सिर्फ जनता को छलने और ठगने का काम कर रही है। भ्रष्टाचार पर दुहाई देने वाली भाजपा में अब पूरी तरह भ्रष्टाचारियों को सम्मान दिया जा रहा है।

    पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय सिंह ने कहा कि राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बढ़ रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से गौतम कुमार शर्मा, हीरा लाल शर्मा, दिनबंधु महतो, कैलाश शर्मा, अक्षय माहथा आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    '13 फूल और एक फल नरेन्द्र मोदी को भेंट करें', राजस्थान के CM भजनलाल ने झारखंड की जनता से की ये अपील

    JAC 12th Result 2024 Topper: सब्जी विक्रेता की बेटी बनीं इंटर की आर्ट्स स्टेट टॉपर, IAS बनने का है सपना