विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maiya Samman Yojana: रांची में 5 जिलों के लाभुकों में हेमंत सोरेन वितरित करेंगे मंइयां योजना की राशि

Published: Tue, 03 Sep 2024 10:12 PM (IST)

हेमंत सोरेन बुधवार को रांची में पांच जिलों क लाभुकों में मंइयां सम्मान योजना की राशि का वितरण करेंगे। सरकार ...और पढ़ें

मंइयां सम्मान योजना की राशि वितरित करेंगे सीएम हेमंत सोरेन। फाइल फोटो
मंइयां सम्मान योजना की राशि वितरित करेंगे सीएम हेमंत सोरेन। फाइल फोटो

HighLights

  1. तैयारियां लगभग पूरी, उपायुक्त ने लिया जायजा
  2. तीन लाख वर्ग फीट में लाभुकों के बैठने की व्यवस्था
  3. 2000 पुलिस जवान और 100 दंडाधिकारी हुए प्रतिनियुक्त

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना अंतर्गत बुधवार को रांची में प्रमंडल स्तरीय सम्मान राशि वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में दक्षिणी छोटानगपुर प्रमंडल के पांच जिलों की लाभुकों के बीच सम्मान योजना की राशि का वितरण करेंगे।

कार्यक्रमकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए ट्रेनिंग ग्राउंड, खोजाटोली नामकुम में तीन लाख वर्गफीट में लाभुकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

इस समय होगा कार्यक्रम

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर एक बजे से तीन बजे तक निर्धारित है। प्रमंडल के पांचो जिलों से आनेवाले लाभुकों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को लेकर 2000 पुलिस जवानों की पुतिनियुक्ति की गई है और 100 दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

वहीं, कार्यक्रम को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रमस्थल में अलग-अलग जिले के लिए इन्क्लोजर बनाए गए हैं, जहां संबंधित जिले के अधिकारीगण, सेविका-सहायिका एवं सखी मंडल की दीदियों के निर्देश में लाभुक अपना निर्धारित स्थान ग्रहण करेंगे।

पीने के पानी की व्यवस्था होगी

हर इन्क्लोजर में लाभुकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था होगी। साथ ही भोजन, पार्किंग, मीडिया आदि के लिए व्यवस्था को लेकर भी संबंधित पदाधिकारियों को उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं।

आला अधिकारियों द्वारा लगातार कार्यक्रम स्थल में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव लोचन बक्शी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा द्वारा कार्यक्रम स्थल का दौरा किया गया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics: झामुमो-कांग्रेस में सीटों की रस्साकशी शुरू, राहुल-हेमंत की मुलाकात से सियासी अटकलें तेज

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, दिग्गजों की बदलेगी सीट; टिकट का फॉर्मूला तय!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।